
Team India Playing 11 Vs Pakistan Asia Cup 2023: केएल राहुल की वापसी, इंजर्ड श्रेयस अय्यर बाहर... जसप्रीत बुमराह को मोहम्मद शमी की जगह मिला मौका
AajTak
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप सुपर 4 के मैच में टीम इंडिया में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. टीम में केएल राहुल की वापसी हुई है. राहुल को इंजर्ड श्रेयस अय्यर की जगह मौका मिला है. वहीं मोहम्मद शमी की जगह जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है.
KL Rahul, Jasprit Bumrah IN, Shreyas Iyer, Mohammed Shami out: एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के मैच का आगाज हो गया है. पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. टीम इंडिया में केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई. श्रेयस अय्यर को टीम में जगह नहीं मिली है. दरअसल, श्रेयस अय्यर मैच से पहले ही इंजर्ड हो गए. इस कारण केएल राहुल को उनकी जगह मौका मिला.
मोहम्मद शमी को टीम में जगह नहीं मिली. उनकी जगह जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई. शमी नेपाल के खिलाफ बुमराज की जगह खेले थे. वहीं वर्ल्ड कप से पहले श्रेयस अय्यर की इंजरी ने एक बार फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं. ध्यान रहे अय्यर ने एशिया कप में ही इंजरी के बाद वापसी की थी. वह वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई टीम इंडिया के 15 सदस्यों में भी शामिल हैं. हालांकि, उनकी चोट कितनी गंभीर है, इस बात का खुलासा नहीं हो सका है.
बाबर आजम (Babar Azam) की कप्तानी में टीम इंडिया चार तेज गेंदबाजों के साथ खेल रही है. इनमें शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ और फहीम अशरफ शामिल हैं. भारत ने दो बदलाव किए हैं. जसप्रीत बुमराह और केएल राहुल प्लेइंग इलेवन में आए हैं. श्रेयस अय्यर पीठ में खिंचाव के चलते बाहर हो गए.
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराजपाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): फखर जमां , इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, फहीम अशरफ, शाहीन आफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








