
Team India Playing-11 vs New Zealand: सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन का प्लेइंग-11 में स्थान पक्का! बस इस बात से हो सकती है परेशानी
AajTak
भारतीय टीम और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 18 जनवरी से होगा. पहला मुकाबला हैदराबाद में भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच में ईशान किशन को मौका मिलना लगभग तय है. जबकि सूर्यकुमार यादव के भी प्लेइंग-11 में खेलने की संभावना है...
Team India Playing-11 vs New Zealand: भारतीय क्रिकेट टीम को अपने ही घर में अब न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलना है. पहला मुकाबला हैदराबाद में 18 जनवरी को होगा. जबकि दूसरा वनडे मैच 21 जनवरी को रायपुर और तीसरा मैच 24 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा. सभी मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे से खेले जाने हैं.
हाल ही में भारतीय टीम ने अपने घर में श्रीलंका को 3-0 से वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप किया है. इस सीरीज में ताबड़तोड़ विकेटकीपर ओपनर ईशान किशन को मौका नहीं मिला था. जबकि टी20 के नंबर-1 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को भी एक ही मैच खेलने का मौका मिला था.
ईशान के अलावा सूर्या को भी मिल सकता है मौका
मगर अब न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में ईशान किशन को मौका मिलना लगभग तय हो गया. इसका कारण है कि इस सीरीज के लिए केएल राहुल को आराम दिया गया है. जबकि स्क्वॉड में बतौर विकेटकीपर ईशान किशन और केएस भरत को ही शामिल किया है.
ऐसे में ईशान की बतौर विकेटकीपर प्लेइंग-11 में जगह बनना तय है, क्योंकि उन्होंने अपने पिछले वनडे मैच में बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक जमाया है. मगर एक परेशानी वाली बात यह हो सकती है कि ईशान को केएल राहुल की तरह मिडिल ऑर्डर में नंबर-5 पर बल्लेबाजी करनी पड़ सकती है.
क्योंकि ओपनिंग में कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल फिक्स हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल को भी स्क्वॉड में नहीं रखा है. ऐसे में प्लेइंग-11 में अक्षर की जगह सूर्यकुमार या वॉशिंगटन सुंदर में से किसी एक को मौका मिल सकता है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









