
Team India Playing 11 Dharmshala Test: भारतीय टीम ने धर्मशाला टेस्ट में किए बड़े बदलाव, ये फ्लॉप बल्लेबाज बाहर... जसप्रीत बुमराह की आकाश दीप की जगह वापसी
AajTak
India Vs England 5th Test Playing 11: भारतीय टीम ने धर्मशाला टेस्ट के लिए रांची टेस्ट में खेलने उतरी टीम से कई बदलाव किए हैं. इस टेस्ट मैच में रजत पाटीदार टीम से बाहर हुए हैं. वहीं देवदत्त पडिक्कल का डेब्यू हुआ है. जसप्रीत बुमराह की आकाश दीप की जगह वापसी हुई है.
भारतीय टीम ने धर्मशाला टेस्ट के लिए कई बड़े बदलाव किए हैं. प्लेइंग इलेवन में कुल मिलाकर दो बड़े बदलाव देखने को मिले हैं.
वहीं इस मुकाबले में घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक की ओर खेलने वाले 23 साल के देवदत्त पडिक्कल का डेब्यू हुआ है, ऐसे में रजत पाटीदार बाहर बैठे हैं. रांची टेस्ट में डेब्यू करने वाले आकाश दीप भी टीम से बाहर हैं, चूंकि जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है. इस वजह से वो टीम से बाहर हैं.
Test Cap number 3⃣1⃣4⃣ Congratulations to Devdutt Padikkal who is all set to make his Test Debut! 👏👏 Go well @devdpd07 🙌 Follow the match ▶️ https://t.co/OwZ4YNua1o#TeamIndia | #INDvENG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/6XdcvaKl0s
गुरुवार को धर्मशाला में भारत और इंग्लैंड के बीच 5वें टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के बाद देवदत्त पडिक्कल भारत के 314वें नंबर के खिलाड़ी बन गए.
इस सीरीज में 5 भारतीय खिलाड़ियों का टेस्ट डेब्यू हुआ है. इस लिस्ट में अब रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, आकाश दीप और अब पडिक्कल शामिल हो गए हैं. देवदत्त पडिक्कल को टेस्ट डेब्यू कैप रविचंद्रन अश्विन ने पहनाई. वहीं अश्विन के 100वें टेस्ट के मौके पर उनकी पत्नी प्रीति नरायन और उनकी दो बेटियां भी मौजूद रहीं.
क्यों हुए रजत पाटीदार धर्मशाला टेस्ट से बाहर?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









