
Team India Playing 11 Chennai Test: 3 पेसर और 2 स्पिनर, रोहित शर्मा ने प्लेइंग 11 से चौंकाया... ऋषभ पंत की वापसी, देखें बांग्लादेश की टीम
AajTak
India vs Bangladesh Playing 11: भारत और बांग्लादेश के बीच चेन्नई टेस्ट के पहले दिन कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस के दौरान चौंका दिया. रोहित शर्मा ने टॉस के दौरान कहा कि टीम में 3 पेसर और 2 स्पिनर शामिल किए गए हैं.
India vs Bangladesh Playing 11, Chennai Test 2024: बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग 11 से चौंका दिया है. सभी को उम्मीद थी कि टीम में 3 स्पिनर और 2 पेसर गेंदबाज खेलेंगे. लेकिन टॉस के समय रोहित ने कहा कि वह 3 तेज गेंदबाज और 2 स्पिनर्स के साथ उतर रहे हैं.
वहीं विकेटकीपर के रूप में ऋषभ पंत की वापसी हुई. ऐसे में इंग्लैंड सीरीज में कमाल का प्रदर्शन करने वाले ध्रुव जुरेल को टीम से बाहर बैठना पड़ा. जैसा उम्मीद थी कि केएल राहुल के आने के बाद सरफराज खान भी बेंच पर बैठेंगे, ठीक वैसा ही हुआ.
रोहित शर्मा ने टॉस जीतने के बाद कहा कि टीम में आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा को बतौर बॉलर शामिल किया गया है.
गौतम गंभीर की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद उम्मीद थी कि टीम में कुलदीप यादव तीसरे स्पिनर होंगे, पर चेन्नई की कंडीशंस को देखते हुए रोहित ने आकाश दीप को मौका दिया. जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट मैच में कमाल का प्रदर्शन किया था. विकेटकीपर के रूप में करीब दो साल बाद ऋषभ पंत की टीम में वापसी हुई.
🚨 Here's our Playing XI 🔽 Follow The Match ▶️ https://t.co/jV4wK7BOKA #TeamIndia | #INDvBAN | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/0WoiP87k7p
भारत की चेन्नई टेस्ट में प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









