
Team India PC Today: मोहम्मद शमी कब करेंगे वापसी, क्या शुभमन गिल खेलेंगे पर्थ टेस्ट? टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 4 खास बातें
AajTak
Morne Morkel On Team India: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच पर्थ में 22 नवंबर से होना है. इस मैच से पहले भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने भारतीय टीम से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए.
Morne Morkel On Team India: भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर है, जहां उसे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) के तहत 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. सीरीज के पहला मैच का आगाज 22 नवंबर से पर्थ में है. पर्थ टेस्ट में कप्तान रोहित शर्मा, शुभमन गिल और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के बगैर ही उतरने वाली है. ऐसे में भारतीय टीम की तैयारियों को लेकर भारतीय गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलकर बात की.
मोर्ने मोर्कल ने मैच से पूर्व हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पर्थ की बाउंसी और तेज पिच पर भारतीय टीम खेलने को तैयार है. मोर्कल ने कहा कि टीम इंडिया के गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया को धूल सुंघा सकते हैं.
इस दौरान मोर्कल ने भारतीय टीम से जुड़े 4 सवालों का जवाब प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया. इसमें मोहम्मद शमी की वापसी, गिल की चोट और नीतीश रेड्डी से जुड़े सवाल अहम रहे. वहीं कोहली के भविष्य में टीम इंडिया की कप्तानी पर भी मोर्कल ने जवाब दिया.
मोहम्मद शमी की वापसी पर क्या बोले मोर्कल मोर्कल ने प्रेस कॉन्फ्रेस में कहा- हम शमी पर कड़ी नजर रख रहे हैं, हमें उनकी बॉडी को रेस्पेक्ट देना होगा. हम उनके साथ धैर्य रख रहे हैं, वह घर पर टीम के साथ काम कर रहे हैं. ध्यान रहे शमी अब शनिवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आएंगे.
क्या शुभमन गिल पर्थ टेस्ट में खेलेंगे? भारतीय गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने इस दौरान शुभमन गिल के बारे में जवाब दिया. उन्होंने कहा वह दिन-प्रतिदिन बेहतर होते जा रहे हैं. हम पर्थ टेस्ट की सुबह फैसला लेंगे. यानी मोर्कल के बयान से यह बात तो साफ है कि गिल के खेलने को लेकर भारतीय टीम अब भी उम्मीदें रखी हुई है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









