
Team India ODI World Cup 2023: भारतीय टीम का अब होगा असली टेस्ट... वर्ल्ड कप की तैयारी को बचे सिर्फ इतने मैच
AajTak
टेस्ट सीरीज के बाद भारतीय टीम सबसे पहले विंडीज के खिलाफ ही 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी. इस वनडे सीरीज के साथ ही भारतीय टीम अपने मिशन वर्ल्ड कप में जुट जाएगी. यहां से खिलाड़ियों को एक पल का भी आराम नहीं मिलेगा. टीम को लगातार क्रिकेट खेलनी होगी.
Team India ODI World Cup 2023: क्रिकेट का महाकुंभ कहा जाने वाला वनडे वर्ल्ड कप 2023 को शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं है. यह टूर्नामेंट इसी साल अक्टूबर-नवंबर में भारत की मेजबानी में ही खेला जाएगा. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने वर्ल्ड कप का शेड्यूल भी जारी कर दिया है.
वर्ल्ड कप का आगाज 5 अक्टूबर को अहमदाबाद में डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड और पिछले बार की रनरअप न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले से होगा. जबकि भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में खेलेगी. 15 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच घमासान टक्कर होगी.
मगर यहां हम बात कर रहे हैं कि इस बड़े और अहम टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम के पास तैयारी के लिए कितना समय और मैच बाकी हैं. वर्ल्ड कप तक टीम इंडिया का शेड्यूल क्या रहने वाला है? इन्हीं सब सवालों के जवाब जानेंगे.
विंडीज के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज
दरअसल, भारतीय खिलाड़ियों ने जुलाई-अगस्त के दरमियान करीब एक महीने आराम किया. इसके बाद वेस्टइंडीज दौरे पर 12 जुलाई से 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली. टीम इंडिया ने यह सीरीज 1-0 से अपने नाम की. अब भारतीय टीम के पास वर्ल्ड कप की तैयारी को लेकर करीब 12 वनडे मैच बाकी हैं. साथ ही इस दौरान कुछ टी20 सीरीज भी खेली जाएंगी, लेकिन वर्ल्ड कप वनडे फॉर्मेट में होगा. ऐसे में एकदिवसीय मैच काफी अहम होने वाले हैं.
टेस्ट सीरीज के बाद भारतीय टीम सबसे पहले विंडीज के खिलाफ ही 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी. इस वनडे सीरीज के साथ ही भारतीय टीम अपने मिशन वर्ल्ड कप में जुट जाएगी. यहां से खिलाड़ियों को एक पल का भी आराम नहीं मिलेगा. टीम को लगातार क्रिकेट खेलनी होगी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










