
Team India, ODI World Cup: टीम इंडिया पर वर्ल्ड कप में बरसेगी मां की कृपा, इस बार खत्म हो सकता है खिताबी सूखा!
AajTak
आईसीसी वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर से होने जा रही है. इस बार वर्ल्ड कप त्योहारों के सीजन में रहा है. वर्ल्ड कप के दौरान नवरात्रि, दीपावाली और छठ जैसे त्योहार पड़ने जा रहे हैं. भारतीय टीम के मुकाबलों के दिन भी त्योहारों की धूम रहने वाली है.
आईसीसी वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप की शुरुआत होने में अब चंद दिन बचे हुए हैं. इस बार वर्ल्ड कप का आयोजन 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक भारतीय जमीन पर होना है. क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब भारत अकेले ही वर्ल्ड कप की मेजबानी करने जा रहा है. इससे पहले भारत 1987, 1996 और 2011 के वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप की संयुक्त मेजबानी कर चुका है.
इस वर्ल्ड कप में मेजबान भारत पर करोड़ों फैन्स की निगाहें रहेंगी, जिसकी कोशिश 12 साल बाद फिर से विश्व विजेता बनने की है. भारत ने साल 2011 के वर्ल्ड कप में श्रीलंका को हराकर खिताब जीता था. अबकी बार वर्ल्ड कप त्योहारों के सीजन में रहा है. इस वर्ल्ड कप के दौरान नवरात्रि, दीपावाली और छठ जैसे बड़े त्योहार पड़ने जा रहे हैं. भारतीय टीम के मुकाबलों के दिन भी त्योहारों की धूम रहने वाली है.
नवरात्रि के दौरान होंगे भारत के ये दो मुकाबले
नौ दिनों तक चलने वाले शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 15 अक्टूबर से हो रही है. नवरात्रि की शुरुआत से ठीक एक दिन पहले भारतीय टीम 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान का सामना करेगी. नवरात्रि के दौरान भारतीय टीम के कुल दो मुकाबले होंगे. 19 अक्टूबर को भारत का सामना बांग्लादेश से होगा. 19 अक्टूबर को नवरात्रि की पंचमी तिथि पड़ने जा रही है. फिर 22 अक्टूबर को भारत न्यूजीलैंड का सामना करेंगी. 22 अक्टूबर को महाष्टमी पड़ता है. महाष्टमी के दिन महागौरी की पूजा की जाती है.
छठ पूजा के दिन होगा वर्ल्ड कप का फाइनल
वर्ल्ड कप के दौरान 12 नवंबर (रविवार) को भारतीय टीम का मुकाबला नीदरलैंड से होना है. उस दिन दिवाली का त्योहार पड़ रहा है. ऐसे में भारतीय टीम के जीतने से दीपावली की खुशी दोगुनी हो जाएगी. भारतीय टीम यदि सेमीफाइनल में पहुंचती है, तो वह अपना मुकाबला 15 अक्टूबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी. 15 नवंबर को भाई दूज का त्योहार पड़ रहा है. वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाना है. 19 नवंबर को छठ पूजा (सांध्य अर्घ्य) की धूम रहेगी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









