
Team India ODI Coach: अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज से पहले टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल... द्रविड़ हटे, ये शख्स देगा कोचिंग
AajTak
साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों के लिए टीम इंडिया को कोचिंग राहुल द्रविड़ नहीं देंगे, बल्कि उनकी जगह यह काम नेशनल क्रिकेट अकादमी से जुड़े सितांशु कोटक करेंगे. साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले यह बड़ा बदलाव माना जा रहा है.
Sitanshu Kotak Replace Rahul Dravid: साउथ अफ्रीका अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज से पहले बड़ा बदलाव हुआ है. दरअसल, राहुल द्रविड़ इस सीरीज के लिए कोचिंग की जिम्मेदारी नहीं संभालेंगे. बल्कि उनकी जगह यह काम नेशनल क्रिकेट अकादमी से जुड़े शख्स करेंगे. द्रविड़ की जगह टीम इंडिया को कोचिंग सितांशु कोटक देंगे.
'क्रिकबज' की रिपोर्ट के मुताबिक, द्रविड़ और उनकी कोचिंग टीम तीन वनडे मैचों मैचों में से किसी में भी शामिल नहीं होगी. इसके बजाय 20 से 22 दिसंबर तक प्रिटोरिया में खेले जाने वाले तीन दिवसीय मैच पर नजर रखेगी. केएल राहुल के नेतृत्व वाली वनडे टीम के लिए कोचिंग की जिम्मेदारी सितांशु कोटक के नेतृत्व में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के स्टाफ को दी गई है.
वीवीएस लक्ष्मण, जिन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में कोचिंग की जिम्मेदारी संभाली थी, तब उनके साथ गेंदबाजी की कोचिंग की जिम्मेदारी साईराज बहुतुले ने संभाली रहे थे.
इस रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि कोटक के अलावा, अजय रात्रा फील्डिंग कोच के रूप में काम करेंगे. वहीं एनसीए से जुड़े राजीब दत्ता गेंदबाजी कोच होंगे. रविवार को जोहान्सबर्ग में पहले वनडे के अलावा, अन्य दो वनडे 19 दिसंबर को गकेबरहा और 21 दिसंबर को पार्ल में निर्धारित हैं.
टेस्ट मैचों पर द्रविड़ का फोकस?
ऐसा माना जा रहा है कि द्रविड़ का लक्ष्य लंबे फॉर्मेट पर फोकस करना है. जिसमें 26 दिसंबर से सेंचुरियन और 3 जनवरी से केपटाउन के न्यूलैंड्स में होने वाले दो टेस्ट मैच शामिल हैं. वनडे मैचों में कोचिंग छोड़ने से सीधा मतलब निकलता है कि द्रविड़ का फोकस टेस्ट सीरीज की ओर है, ताकि टेस्ट मैचों के बेहतर प्रदर्शन से वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की प्वाइंट्स टेबल में टीम इंडिया बेहतर कर पाए. इसके अलावा रोहित शर्मा के अगुवाई वाली भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज हर हाल में जीतना चाहता है, क्योंकि भारत ऐसा कभी नहीं कर सका है. टीम इंडिया 2021-22 में पिछली सीरीज में पहला टेस्ट जीतकर दक्षिण अफ्रीका को हराने के करीब पहुंच गई थी, लेकिन वो अगले दो टेस्ट में शिकस्त झेलनी पड़ी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








