
Team India ODI Challenges: रोहित की फॉर्म, डेथ ओवर्स में धुनाई... मिशन वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के सामने ये बड़ी टेंशन
AajTak
श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज़ 10 जनवरी से शुरू हो रही है, भारतीय टीम इसी के साथ वनडे वर्ल्ड कप के लिए तैयारी भी शुरू कर देगी. रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम के सामने किस तरह की चुनौतियां हैं, जानिए...
टी-20 सीरीज में फतेह पाने के बाद टीम इंडिया अब वनडे सीरीज के लिए तैयार है. कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ गुवाहाटी में पहला मैच खेलेगी. इसी के साथ टीम इंडिया वनडे वर्ल्ड कप 2023 का काउंटडाउन भी शुरू कर देगी. भारतीय टीम यहां चाहेगी कि वर्ल्ड कप से पहले अपनी कमियों को दूर कर लिया जाए, ताकि फिर से आईसीसी ट्रॉफी में टीम इंडिया का जलवा देखने को मिल सके.
वनडे वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के सामने हैं ये बड़ी चुनौतियां...रोहित शर्मा की फॉर्म- कप्तान रोहित शर्मा ब्रेक के बाद लौट रहे हैं, बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्हें अंगूठे में चोट लगी थी. उनकी कप्तानी में ही टीम इंडिया वर्ल्ड कप खेलने जा रही है, कप्तानी से इतर रोहित शर्मा की बल्लेबाजी सबसे बड़ी चिंता का विषय है. रोहित शर्मा ने आखिरी वनडे शतक साल 2020 में जड़ा था.
ओपनिंग जोड़ी की टेंशन- टीम इंडिया को ओपनिंग जोड़ी काफी बड़ी चिंता का विषय है, क्योंकि रोहित शर्मा की फॉर्म के साथ-साथ केएल राहुल की बल्लेबाजी पर भी सवाल हैं. केएल राहुल की धीमी बल्लेबाजी और बड़े मौकों पर फेल होने की कमी ने हर किसी को परेशान किया है. शिखर धवन को भी वनडे सीरीज से ड्रॉप कर दिया गया है, ऐसे में देखना होगा कि टीम इंडिया किस तरह इस मुश्किल से पार पाती है.
क्लिक करें: वनडे वर्ल्ड कप में 36 साल के इस प्लेयर को मिले जगह, पूर्व क्रिकेटर की मांग
डेथ ओवर्स की चिंता- लंबे वक्त से भारतीय टीम की एक चिंता डेथ ओवर्स की बॉलिंग रही है. टी-20 हो या वनडे, हर जगह आखिरी के ओवर्स में टीम इंडिया रन लुटवाती है और साथ ही पुछल्ले बल्लेबाजों भी कई बार टीम इंडिया के बॉलर्स को परेशान करते आए हैं. अब जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हुई है, ऐसे में अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक जैसे बॉलर्स के साथ वह टीम इंडिया की इस मुश्किल को दूर कर सकते हैं.
स्पिन अटैक में किसको जगह? : वर्ल्ड कप में अब 10 महीने भी नहीं बचे हैं और टीम इंडिया अभी भी अपने स्पिन अटैक को लेकर क्लियर नहीं है. क्या टीम कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल के साथ आगे बढ़ेगी या फिर रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा की जोड़ी को मौका मिलेगा. वर्ल्ड कप भारत में होना है, इसलिए स्पिनर का रोल काफी अहम है. ऐसे में मांग उठ रही है कि रविचंद्रन अश्विन की वनडे टीम में वापसी होनी चाहिए.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









