
Team India New Coach Rahul Dravid: बड़े लक्ष्य, खिलाड़ियों का ख्याल और नया अंदाज, भविष्य के लिए द्रविड़ 'सर' का ये है प्लान
AajTak
टीम इंडिया के नए कोच राहुल द्रविड़ ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने प्लान पर बात की. भारत-न्यूजीलैंड के बीच शुरू हो रही सीरीज़ बतौर कोच राहुल द्रविड़ के लिए पहला असाइनमेंट है, लेकिन उनकी नज़रें भविष्य की चुनौतियों पर भी हैं.
Team India Head Coach Rahul Dravid: टी-20 वर्ल्डकप के बाद टीम इंडिया एक नए मिशन के साथ आगे बढ़ने को तैयार है. बुधवार से भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का आगाज हो रहा है, लेकिन खास बात ये है कि भारतीय टीम एक नए कोच और नए कप्तान के साथ आगे बढ़ने को तैयार है. कोच राहुल द्रविड़ और टी-20 फॉर्मेट के कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में भविष्य के प्लान को लेकर खुलकर बात की. राहुल द्रविड़ ने टाइम मैनेजमेंट, खिलाड़ियों की मानसिकता के मसले पर चर्चा की, तो वहीं रोहित शर्मा ने आने वाले वक्त में विराट कोहली के रोल, टी-20 की नई टीम बनाने को लेकर चर्चा की. नए कप्तान और कोच की बातों से क्या बड़े संदेश निकले, समझिए... 🗣️🗣️ "It's important to focus on everyone and not just on one individual."#TeamIndia T20I captain @ImRo45 on whether the focus would only be on certain players during the #INDvNZ series. pic.twitter.com/7YUFQz5TAu

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









