
Team India New Coach: राहुल द्रविड़ की हो सकती है भारतीय टीम से छुट्टी... हेड कोच के लिए BCCI ने मांगे आवेदन
AajTak
भारतीय क्रिकेट टीम को रोहित शर्मा की कप्तानी में अगले महीने टी20 वर्ल्ड कप 2024 खेलना है. उसके बाद भारतीय टीम में एक बड़ा बदलाव हो सकता है. हेड कोच राहुल द्रविड़ की छुट्टी हो सकती है. उनकी जगह नए कोच आ सकते हैं. इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) प्रक्रिया भी शुरू कर दी है.
Team India New Coach: भारतीय क्रिकेट टीम को रोहित शर्मा की कप्तानी में अगले महीने टी20 वर्ल्ड कप 2024 खेलना है. उसके बाद भारतीय टीम में एक बड़ा बदलाव हो सकता है. हेड कोच राहुल द्रविड़ की छुट्टी हो सकती है. उनकी जगह नए कोच आ सकते हैं. इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) प्रक्रिया भी शुरू कर दी है.
बीसीसीआई ने सोमवार को सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी. साथ ही भारतीय बोर्ड ने नए कोच के लिए आवेदन भी मंगाए हैं. बता दें कि फिलहाल राहुल द्रविड़ ही भारतीय टीम के कोच पद को संभाल रहे हैं.
आवेदन के लिए 27 मई आखिरी तारीख
बीसीसीआई ने द्रविड़ को वनडे वर्ल्ड कप 2023 तक के लिए कोच नियुक्त किया था. मगर उसके बाद भारतीय बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 तक के लिए द्रविड़ का कार्यकाल बढ़ा दिया था. यह वर्ल्ड कप 1 जून से अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेला जाएगा.
मगर इससे पहले ही बीसीसीआई ने नए कोच की प्रक्रिया शुरू कर दी है. उन्होंने आवेदन के लिए 27 मई आखिरी तारीख (शाम 6 बजे तक) निर्धारित की है.
हालांकि बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने पहले ही साफ कर दिया है कि राहुल द्रविड़ यदि अपना कार्यकाल बढ़ाना चाहते हैं तो इस पद के लिए दोबारा आवेदन कर सकते हैं. उनके आवेदन पर विचार किया जाएगा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









