
Team India New Coach: गौतम गंभीर या वीरेंद्र सहवाग नहीं... अब विदेशी संभालेगा भारतीय टीम का कोच पद, BCCI ने शुरू की तैयारी
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ की छुट्टी हो सकती है. उनकी जगह नए कोच आ सकते हैं. इसके लिए BCCI ने प्रक्रिया शुरू करते हुए आवेदन मांगे हैं. मगर इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है. इस बार किसी विदेशी को भारतीय टीम का नया हेड कोच बनाया जा सकता है. इसके लिए भारतीय बोर्ड ने कुछ खिलाड़ियों से बात की है.
Team India New Coach: भारतीय क्रिकेट टीम को रोहित शर्मा की कप्तानी में अगले महीने टी20 वर्ल्ड कप 2024 खेलना है. उसके बाद भारतीय टीम में एक बड़ा बदलाव हो सकता है. हेड कोच राहुल द्रविड़ की छुट्टी हो सकती है. उनकी जगह नए कोच आ सकते हैं. इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) प्रक्रिया शुरू करते हुए आवेदन मांगे हैं.
मगर इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है. इस बार किसी विदेशी को भारतीय टीम का नया हेड कोच बनाया जा सकता है. इसके लिए भारतीय बोर्ड ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर टॉम मूडी और न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग समेत कुछ खिलाड़ियों से बात की है.
विदेशी को बनाया जा सकता है टीम का कोच
इस बात का खुलासा बीसीसीआई के एक सीनियर सूत्र ने नाम ना छापने की शर्त पर किया है. हालांकि भारतीय टीम के नए कोच की रेस में पूर्व भारतीय दिग्गज गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग, वीवीएस लक्ष्मण का नाम भी चल रहा है. इनके अलावा पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज जस्टिन लैंगर का नाम भी दावेदारों में है.
हालांकि सूत्र ने आजतक से कहा' इस बार किसी विदेशी दिग्गज को भारतीय टीम का नया कोच बनाया जा सकता है. बोर्ड ने पहले ही टॉम मूडी और स्टीफन फ्लेमिंग समेत कुछ दिग्गजों ने सम्पर्क किया है. इसमें फ्लेमिंग की दावेदारी ज्यादा दिख रही है, लेकिन तब जब वो इस पद के लिए आवेदन करें, उसके बाद ही चीजें आगे बढ़ सकती हैं.'
आवेदन के लिए 27 मई आखिरी तारीख बता दें कि बीसीसीआई ने सोमवार (13 मई) को सोशल मीडिया के जरिए नए हेड कोच के लिए आवेदन मांगे हैं. फिलहाल, राहुल द्रविड़ ही भारतीय टीम के कोच पद को संभाल रहे हैं. बीसीसीआई ने द्रविड़ को वनडे वर्ल्ड कप 2023 तक के लिए कोच नियुक्त किया था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









