
Team India Most T20I Won Record: टी20 की बॉस है भारतीय टीम... पाकिस्तान को पछाड़ा, कीवी-कंगारू कोसों पीछे
AajTak
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 में एंट्री कर ली है. यहां उसका पहला मुकाबला 20 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ होगा. यह मैच बारबाडोस की राजधानी ब्रिजटाउन के केनिंग्सटन ओवल मैदान पर खेला जाएगा. मगर इससे पहले ही भारतीय टीम टी20 क्रिकेट में सबकी बॉस बन गई है...
Team India Most T20I Won Record: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने धांसू प्रदर्शन करते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 राउंड में एंट्री की है. इसी दौरान टीम ने एक ऐसा धांसू रिकॉर्ड बनाया है, जिसने उसे टी20 का बॉस बना दिया है. साथ ही भारतीय टीम ने इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड के मामले में पाकिस्तान को पछाड़ दिया है.
जबकि न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी टीमें आसपास भी नहीं हैं. भारतीय टीम ने इन्हें कोसों पीछे छोड़ दिया है. हम बात कर रहे हैं टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मुकाबले जीतने के रिकॉर्ड की. इस मामले में भारत टॉप पर काबिज है.
T20 World Cup Coverage | Points Table | T20 World Cup 2024 Schedule | Player Stats
भारतीय टीम ने जीते सबसे ज्यादा टी20 मैच
दरअसल, भारतीय टीम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट अब तक 222 मुकाबले खेले, जिसमें सबसे ज्यादा 143 मैच जीत लिए हैं. इस मामले में उसने पाकिस्तान को पछाड़ दिया है, जिसने अब तक 245 में से 142 टी20 मुकाबले जीते हैं. तीसरे पर न्यूजीलैंड (111) और चौथे नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम (104) है.
पांचवें नंबर की टीम साउथ अफ्रीका है, जिसने अब तक (18 जून) 100 टी20 मुकाबले जीते हैं. इन पांचों टीमों के अलावा अन्य कोई टीम जीत का शतक नहीं लगा सकी. छठे नंबर पर इंग्लैंड है, जिसने 98 मुकाबले जीते हैं. हालांकि सबसे ज्यादा टी20 मैचों में हार के मामले में बांग्लादेश टॉप पर है, जिसने 101 मैच हारे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









