
Team India Lord's Test Victory: जब टीम इंडिया ने 11वें प्रयास में लॉर्ड्स में हासिल की जीत, दिलीप वेंगसरकर ने रचा था इतिहास
AajTak
लॉर्ड्स में भारतीय टीम अबतक महज तीन टेस्ट मैच जीत पाई है. पिछले साल विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने लॉर्ड्स में अपनी तीसरी टेस्ट जीत हासिल की थी.
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में 10 जून का खास महत्व है. इसी दिन 36 साल पहले टीम इंडिया को पहली बार लॉर्ड्स के मैदान पर जीत हासिल हुई थी. कपिल देव की अगुवाई में टीम इंडिया ने 10 जून 1986 को इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया था. क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स में भारत को 11वें प्रयास में जीत मिली थी.
इसके बाद भारत ने लॉर्ड्स में अपनी दूसरी टेस्ट जीत जुलाई 2014 में दर्ज की, जब एमएस की अगुवाई में उसने इंग्लैंड को 95 रनों से हराया था. पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने लॉर्ड्स में अपनी तीसरी टेस्ट जीत (151 रन) हासिल की थी.
दिलीप वेंगसरकर की रिकॉर्डतोड़ पारी
कपिल देव ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था. ग्राहम गूच (114 रन) के शतक की बदौलत इंग्लैंड ने पहली पारी में 294 रन बनाए. भारत की ओर से चेतन शर्मा ने पांच और रोजर बिनी ने तीन विकेट लिए. जवाब में भारत ने 347 रन बनाकर 47 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की. दिलीप वेंगसरकर ने नाबाद 126 और मोहिंदर अमरनाथ ने 69 रनों की पारियां खेली थी. इसी के साथ वेंगसरकर लॉर्ड्स में लगातार तीन टेस्ट मैचों में शतक जमाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए थे. उन्होंने 1979 में 103, 1982 में 157 और 1986 में 126* रनों की पारी खेली थी.
कपिल देव ने सिक्सर मारकर दिलाई जीत
इसके बाद इंग्लैंड की दूसरी पारी महज 180 रनों पर सिमट गई थी. भारत के लिए कपिल देव ने चार और मनिंदर सिंह ने तीन विकेट चटकाए थे. 134 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत का स्कोर 78 रन पर चार विकेट और फिर 110 रन पर 5 विकेट हो गया था. फिर कपिल देव ने अपने ऊपर जिम्मेदारी लेते हुए महज 10 गेंदों पर 23 रन कूट डाले. कपिल देव ने फिल एडमंड्स की गेंद सिक्स लगाकर शानदार अंदाज में भारत को जीत दिलाई थी. भारत ने 136 रन बनाकर पांच विकेट से मैच जीत लिया था. कपिल भले ही मैन ऑफ द मैच रहे थे, लेकिन जीत के असली हीरो तो दिलीप वेंगसरकर ही थे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









