
Team India Jersey T20 World Cup: टीम इंडिया की नई जर्सी लॉन्च, अब टी20 वर्ल्ड कप में इस अवतार में दिखेंगे 'मेन इन ब्लू'
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम की जर्सी जारी कर दी गई है. भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान का आगाज 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न में होने जा रहे मुकाबले से करेगी. भारतीय प्रशंसकों को उम्मीद है कि रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम टी20 विश्व कप जीतकर खिताबी सूखे को खत्म करने में कामयाब होगी.
ऑस्ट्रेलियाई धरती पर अगले महीने की 16 तारीख से टी20 वर्ल्ड कप 2022 का आयोजन हो रहा है. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया अभी से ही इस टूर्नामेंट को लेकर कमर कस चुकी है. भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न में होने जा रहे मुकाबले से करेगी. इस सबसे पहले वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की नई टी20 जर्सी का खुलासा हो गया है.
भारतीय क्रिकेट टीम के ऑफिशियल किट किट पार्टनर 'एमपीएल स्पोर्ट्स' द्वारा मुंबई में 18 सितंबर (रविवार) को जर्सी की लॉन्चिंग की गई. पिछली बार टी20 वर्ल्ड में भारतीय टीम की जर्सी पूरी तरह नेवी ब्लू कलर की थी. लेकिन इस बार जर्सी का कलर स्काई ब्लू है. साथ में इसके कंधे पर डार्क ब्लू कलर का समावेश है. खास बात यह है कि अब टी20 में भारतीय महिला टीम के जर्सी का कलर भी ऐसा ही रहने वाला है.
पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और वह सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच पाई थी. वैसे भी भारत ने काफी सालों से कोई आईसीसी खिताब नहीं जीता है. ऐसे में भारतीय प्रशंसकों को उम्मीद है कि रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम टी20 विश्व कप जीतकर इस सूखे को जरूर खत्म करेगी. टीम इंडिया नेआखिरी बार साल 2013 में आईसीसी खिताब जीता था. तब एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को हराकर आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया था.
बीसीसीआई ने नई जर्सी को लेकर ट्वीट किया, 'यह हर क्रिकेट प्रशंसक के लिए, यह आपके लिए है. पेश है नई टी20 जर्सी- वन ब्लू जर्सी.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









