
Team India International Home Schedule: 5 महीने घर में धूम मचाएगी भारतीय टीम... इन 3 टीमों से होगी टक्कर, शेड्यूल हुआ जारी
AajTak
Team India International Home Schedule: भारतीय क्रिकेट टीम अगले 5 महीने (सितंबर 2024 से फरवरी 2025 तक) अपने घर में धूम मचाने वाली है. उसकी बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और फिर इंग्लैंड से टक्कर होनी है. इसको लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पूरा शेड्यूल घोषित कर दिया है.
Team India International Home Schedule: भारतीय क्रिकेट टीम अगले 5 महीने (सितंबर 2024 से फरवरी 2025 तक) अपने घर में धूम मचाने वाली है. उसकी बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और फिर इंग्लैंड से टक्कर होनी है. इसको लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पूरा शेड्यूल घोषित कर दिया है.
शेड्यूल के मुताबिक, भारतीय टीम को इस दौरान 5 टेस्ट, 8 टी20 मुकाबले और 3 वनडे मैच खेलना है. शेड्यूल का आगाज बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज से होगा. इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ ही 3 टी20 मुकाबलों की सीरीज होगी.
इन 3 टीमों के खिलाफ होगी घरेलू सीरीज
बांग्लादेश के खिलाफ दोनों सीरीज 19 सितंबर से 12 अक्टूबर तक खेली जाएंगी. इसके बाद अक्टूबर में न्यूजीलैंड टीम भारत दौरे पर आएगी. इस दौरान दोनों टीमों के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज होगी, जो 16 अक्टूबर से 5 नवंबर तक चलेगी.
फिर जनवरी में इंग्लैंड टीम का भारत दौरा होगा. इस दौरान दोनों टीमों के बीच सबसे पहले 5 टी20 मुकाबलों की सीरीज होगी. फिर भारत और इंग्लैंड के बीच 3 वनडे मुकाबले भी खेले जाएंगे. इंग्लैंड-भारत के बीच यह दोनों सीरीज 22 जनवरी से 12 फरवरी तक खेली जाएंगी.
बांग्लादेश का भारत दौरा (2024)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









