
Team India in Visakhapatnam Test Records: विशाखापत्तनम में तगड़ा है भारतीय टीम का रिकॉर्ड... कोई टेस्ट नहीं हारे, सभी 200+ रनों से जीते
AajTak
Team India in Visakhapatnam Test Records: भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मैच 25 जनवरी से खेला गया था, जिसमें भारतीय टीम को चौथे दिन ही 28 रनों से हार मिली थी. अब दूसरा मुकाबला 2 फरवरी से विशाखापत्तनम में खेला जाएगा.
Team India in Visakhapatnam Test Records: भारतीय टीम इस समय अपने घर में इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. इसके पहले मुकाबले में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम को 28 रनों से हार झेलनी पड़ी थी. अब दूसरा मुकाबला 2 फरवरी से विशाखापत्तनम में खेला जाएगा.
इस मैच में भारतीय टीम के पास जीत दर्ज कर वापसी करने का सुनहरा मौका है. इसकी वजह इस मैदान पर टीम का धांसू प्रदर्शन है. दरअसल, विशाखापत्तनम के वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में भारत का टेस्ट रिकॉर्ड अब तक धांसू रहा है.
इंग्लैंड को 246 रनों से हराया था
इस मैदान पर भारतीय टीम अब तक कोई टेस्ट मैच नहीं हारी है. उसने इस स्टेडियम में अब तक 2 टेस्ट मैच खेल और दोनों में ही धांसू अंदाज में जीत दर्ज की है. खास बात ये है कि भारतीय टीम ने इस मैदान पर खेले गए दोनों टेस्ट मुकाबलों को 200 से ज्यादा रनों के अंतर से जीता है.
इस मैदान पर भारतीय टीम ने पहला टेस्ट इंग्लैंड के खिलाफ ही नवंबर 2016 में खेला था. तब विराट कोहली ने कप्तानी पारी खेलते हुए 167 और 81 रन बनाए थे. उस मैच को भारतीय टीम ने 246 रनों से जीता था. कोहली प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे. मगर अब विशाखापत्तनम मैच में कोहली मौजूद नहीं रहेंगे.
अफ्रीका को भी 203 रनों से हरा चुके

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









