
Team India In South Africa: विवादों को बाय, तैयारी हो जाए, साउथ अफ्रीका में टीम इंडिया का एक्शन
AajTak
कोरोनावायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरों के बीच भारतीय क्रिकेट टीम मैदान फतह करने के लिए साउथ अफ्रीका पहुंच चुकी है. शनिवार को विराट ब्रिगेड ने अपने पहले अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया.
कोरोनावायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरों के बीच भारतीय क्रिकेट टीम मैदान फतह करने के लिए साउथ अफ्रीका पहुंच चुकी है. शनिवार को विराट ब्रिगेड ने सेंचुरियरन में अपने पहले अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया. सेंचुरियरन के सुपरस्पोर्ट पार्क मैदान पर ही 26 दिसंबर से टेस्ट सीरीज का आगाज होना है.
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने पहले दिन के अभ्यास सत्र की फोटो शेयर की है. कप्तान विराट कोहली, उप-कप्तान केएल राहुल, पुजारा समेत सभी बल्लेबाजों ने जमकर पसीना बहाया. वहीं रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी का प्रैक्टिस किया. इस दौरान हेड कोच राहुल द्रविड़ खिलाड़ियों के अभ्यास पर पैनी नजर बनाए हुए थे
भारतीय टीम एक रिजॉर्ट में ठहरी हुई है और पूरे रिजॉर्ट को क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम के लिए ही बुक किया है. इससे बायो-बबल के नियमों का कड़ाई से पालन किए जाने में भी आसानी होगी. यह रिजॉर्ट सामान्य पाइव स्टार होटल की तरह नहीं है, लेकिन खिलाड़ियों के लिये रिजॉर्ट में घूमने के लिये काफी जगह मौजूद है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









