
Team India In South Africa: टेंशन खत्म, एक्शन शुरू! अफ्रीका में द्रविड़-कोहली की मस्ती, देखें प्लेयर्स का Video
AajTak
भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका में अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी है. बीसीसीआई ने वीडियो शेयर किया है, जिसमें खिलाड़ी गेम खेलते हुए दिख रहे हैं. इस दौरान कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान विराट कोहली में गजब की बॉन्डिंग दिख रही है.
Team India In South Africa: टीम इंडिया साउथ अफ्रीका पहुंच गई है और टेस्ट सीरीज खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है. भारतीय क्रिकेट में इस वक्त उथल-पुथल चल रही है और इन्हीं विवादों के बीच टीम इंडिया सीरीज़ खेलने के लिए पहुंची है. यहां टीम इंडिया ने अब अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी है, जोहांसबर्ग में सभी खिलाड़ियों ने पहले दिन रिजॉर्ट में फुटवॉली खेला. बीसीसीआई ने टीम इंडिया के इस सेशन का वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें कप्तान विराट कोहली और कोच राहुल द्रविड़ के बीच की शानदार बॉन्डिंग दिख रही है. टीम इंडिया ने अपनी ट्रेनिंग की शुरुआत हल्की स्ट्रेचिंग से की, जिसके बाद सभी ने फुटवॉली खेला. वीडियो में ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन और अन्य खिलाड़ी मस्ती करते दिख रहे हैं. इसी बीच कोच राहुल द्रविड़ भी टीम के प्लेयर्स के साथ खेलना शुरू कर देते हैं और उनकी एक किक पर विराट कोहली भी उन्हें ताली मारने से नहीं रोक पाते हैं. How did #TeamIndia recharge their batteries ahead of their first training session in Jo'Burg? 🤔 On your marks, get set & Footvolley! ☺️😎👏👌#SAvIND pic.twitter.com/dIyn8y1wtz

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









