
Team India in South Africa: कोविड टेस्ट, स्पेशल डांस और मस्ती...अफ्रीका में ऐसे हुआ टीम इंडिया का वेलकम
AajTak
कप्तानी को लेकर छिड़े विवाद के बीच टीम इंडिया का ये पहला दौरा हो रहा है. भारतीय टीम 16 दिसंबर को मुंबई से रवाना हुई थी और साउथ अफ्रीका के Gauteng पहुंची है. यहां टीम इंडिया रिजॉर्ट में पहुंची, जहां उनका स्पेशल वेलकम हुआ.
भारतीय टीम टेस्ट और वनडे सीरीज खेलने के लिए साउथ अफ्रीका पहुंच गई है. कप्तानी को लेकर छिड़े विवाद के बीच टीम इंडिया का ये पहला दौरा हो रहा है. भारतीय टीम 16 दिसंबर को मुंबई से रवाना हुई थी और साउथ अफ्रीका के Gauteng पहुंची है. यहां टीम इंडिया रिजॉर्ट में पहुंची, जहां उनका स्पेशल वेलकम हुआ.
BCCI ने टीम इंडिया के साउथ अफ्रीका पहुंचने का वीडियो डाला है, जिसमें देखा जा सकता है कि जैसे ही टीम इंडिया रिजॉर्ट में पहुंचती है, वहां उनका कोविड टेस्ट करवाया जाता है. विराट कोहली, ऋषभ पंत, अजिंक्य रहाणे समेत कई सितारे अपना टेस्ट करवा रहे हैं.
इसके अलावा रिजॉर्ट के स्टाफ ने भी विराट कोहली एंड कंपनी का स्पेशल तरीके से स्वागत किया. स्टाफ ने अफ्रीका का रीजनल डांस किया और टीम इंडिया का वेलकम किया. इस दौरान श्रेयस अय्यर भी थिरकते हुए नज़र आए. From Mumbai to Jo'Burg! 👍 👍 Capturing #TeamIndia's journey to South Africa 🇮🇳 ✈️ 🇿🇦 - By @28anand Watch the full video 🎥 🔽 #SAvINDhttps://t.co/dJ4eTuyCz5 pic.twitter.com/F0qCR0DvoF

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









