
Team India in South Africa: ‘ओए, चप्पल’, विवाद में घिरे कोहली की प्लेयर्स संग मस्ती, ईशांत के बैग में झांकने लगे
AajTak
विराट कोहली इस वक्त लगातार विवादों में फंसे हुए हैं. पहले कप्तानी गई और बाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो उन्होंने धमाके किए उससे हर किसी की नज़र उनपर ही है. इस बीच टीम इंडिया जब अफ्रीका पहुंची, तब कोहली मज़ाकिया मूड में नज़र आए.
Team India in South Africa: कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट संकट और भारतीय क्रिकेट में कप्तानी के बवाल के बीच टीम इंडिया साउथ अफ्रीका पहुंच गई है. भारतीय टीम को यहां तीन टेस्ट मैच की सीरीज़ खेलनी है, जिसके बाद एक वनडे सीरीज भी होगी. इस बीच टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली जो लगातार निशाने पर हैं, वह मज़ाकिया मूड में नज़र आए. BCCI ने टीम इंडिया के साउथ अफ्रीका पहुंचने का एक वीडियो जारी किया, जिसमें फ्लाइट में विराट कोहली सबसे पहले ईशांत शर्मा के साथ मज़े करने लगे. उन्होंने गलत स्पेलिंग को लेकर ईशांत के साथ मज़े लिए तो बाद में उनके बैग में ही झांकना शुरू कर दिया. From Mumbai to Jo'Burg! 👍 👍 Capturing #TeamIndia's journey to South Africa 🇮🇳 ✈️ 🇿🇦 - By @28anand Watch the full video 🎥 🔽 #SAvINDhttps://t.co/dJ4eTuyCz5 pic.twitter.com/F0qCR0DvoF

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









