
Team India In ICC Rankings: टीम नंबर-1 और खिलाड़ी भी नंबर-1... वर्ल्ड कप में ऐसे ही धमाल नहीं मचा रहा भारत
AajTak
वनडे वर्ल्ड कप 2023 में धमाल मचाने वाली भारतीय टीम का ICC की तीनों फॉर्मेट की रैंकिंग में भी दबदबा कायम है. भारतीय टीम तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 है. टीम ही नहीं, बल्कि भारतीय खिलाड़ियों ने भी सबको पछाड़कर नंबर-1 की कुर्सी हथिया रखी है.
Team India and Players In ICC Rankings: वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अब तक अपने सभी 8 मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचने वाली भारतीय टीम ने ICC की रैंकिंग में भी धमाल मचा रखा है. टीम ही नहीं, बल्कि भारतीय खिलाड़ियों ने भी सबको पछाड़कर नंबर-1 की कुर्सी हथिया रखी है.
दरअसल, टेस्ट, वनडे हो या फिर टी20... इन तीनों ही फॉर्मेट की आईसीसी रैंकिंग में भारतीय टीम टॉप पर काबिज है. टी20 में दूसरे नंबर पर इंग्लैंड काफी पीछे है. जबकि वनडे में दूसरे नंबर की ऑस्ट्रेलिया भी आसपास नहीं है. हालांकि टेस्ट में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बराबर 118 अंक हैं, लेकिन मैच कम खेलने के आधार पर भारतीय टीम टॉप पर है.
भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप में अब तक ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान को मात दी है. इन सभी जीत के साथ रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने पाइंट्स टेबल में 16 अंक के साथ अपनी टॉप की पोजिशन पक्की कर ली है. यानी वर्ल्ड कप में भी भारत नंबर-1 ही है.
ICC रैंकिंग में भारतीय टीम और खिलाड़ी
नंबर-1 वनडे टीम: भारत नंबर-1 टेस्ट टीम: भारत नंबर-1 टी20 टीम: भारत
नंबर-1 वनडे बल्लेबाज: शुभमन गिल नंबर-1 टी20 बल्लेबाज: सूर्यकुमार यादव

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









