
Team India in Barbados Record: वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के लिए खतरे की घंटी... उस मैदान पर उतरेगी, जहां अब तक नहीं जीते
AajTak
Team India in Barbados Record: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 में भारतीय टीम अपना आगाज 20 जून को करेगी. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम इस राउंड में अपना पहला मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी. यह मैच ब्रिजटाउन के केनिंग्सटन ओवल मैदान पर होगा, जहां भारतीय टीम का रिकॉर्ड बेहद खराब है...
Team India in Barbados Record: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 में एंट्री कर ली है. यहां उसका पहला मुकाबला 20 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ होगा. यह मैच बारबाडोस की राजधानी ब्रिजटाउन के केनिंग्सटन ओवल मैदान पर खेला जाएगा.
भारतीय टीम के लिए यह मैदान अब तक बेहद अनलकी रहा है. उसने इस मैदान पर अब तक एक भी टी20 मुकाबला नहीं जीता है. यानी जीत का खाता तक नहीं खुला. ऐसे में टीम के लिए पहले ही खतरे की घंटी बज गई है.
T20 World Cup Coverage | Points Table | T20 World Cup 2024 Schedule | Player Stats
ब्रिजटाउन में भारत अब तक टी20 मैच नहीं जीता
भारतीय टीम ने ब्रिजटाउन के केनिंग्सटन ओवल मैदान पर अब तक 2 ही टी20 मुकाबले खेले हैं और दोनों में हार मिली. यह दोनों मुकाबले मई 2010 में खेले थे. इसके बाद से अब तक टीम ने यहां कोई भी टी20 मैच नहीं खेला. यानी भारतीय टीम इस मैदान पर 14 साल बाद कोई टी20 मैच खेलने उतरेगी.
भारतीय टीम ने इस मैदान पर दो टी20 मैच खेले

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









