
Team India in Asia Cup 2023: ये अंजान स्पिनर बना मिस्ट्री... वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम की 5 कमियां उजागर
AajTak
एशिया कप 2023 के सुपर-4 में भारतीय टीम और श्रीलंका के बीच कोलंबो में मंगलवार को बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया. मैच में भारतीय टीम ने स्ट्रगल करते हुए जैसे-तैसे 213 रन बनाए. इसके बाद गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के बदौलत श्रीलंका को 172 रनों पर रोक दिया. मैच जीतकर भारतीय टीम फाइनल में पहुंच गई है. मगर इस मैच में भारतीय टीम के 5 बड़ी कमियां उजागर हुई हैं...
Team India in Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 के सुपर-4 राउंड में श्रीलंका को हराकर भारतीय टीम ने फाइनल में जगह पक्की कर ली है. मंगलवार (12 सितंबर) को खेले गए इस मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा को छोड़कर बाकी सभी बल्लेबाजों ने निराश ही किया.
रोहित शर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज फिफ्टी नहीं लगा सका. इसका कारण कोई और नहीं, बल्कि श्रीलंकाई टीम का वो स्पिनर है, जिसकी गेंदें भारतीय बल्लेबाजों को समझ नहीं आईं. यह स्टार स्पिनर 20 साल के डुनिथ वेलालगे हैं, जिन्होंने 5 विकेट लिए. इसके अलावा बैटिंग में भी नाबाद 42 रन बनाए.
श्रीलंका के खिलाफ भले ही भारतीय टीम ने मैच जीत लिया हो, लेकिन इस मुकाबले में टीम की 5 बड़ी कमियां भी उजाकर हुई हैं. अब यदि भारतीय टीम को एशिया कप फाइनल जीतना है, साथ ही वनडे वर्ल्ड कप में धमाकेदार प्रदर्शन करना है, तो इन कमियों पर गौर करना होगा और उन्हें सुधारना होगा. आइए जानते हैं इन कमियों के बारे में...
- मिडिल ऑर्डर का फ्लॉप प्रदर्शन
श्रीलंका के खिलाफ कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने ओपनिंग में 80 रनों की शानदार पार्टनरशिप की थी. तब लग रहा था कि भारतीय टीम बड़ा स्कोर बना सकती है, लेकिन मिडिल ऑर्डर के खराब प्रदर्शन के चलते ऐसा नहीं हो सका. बीच में केएल राहुल और ईशान किशन ने चौथे विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी जरूर की, लेकिन कोई भी प्लेयर बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहा. यदि ऐसा ही हाल रहा तो टीम को काफी मुश्किलें हो सकती हैं.
- स्पिनरों के सामने घुटने टेके

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









