
Team India in 2024 Year: भारतीय टीम के लिए आसान नहीं रहेगा साल 2024... गर्माए रहेंगे ये 3 बड़े मुद्दे
AajTak
इस नए साल में भारतीय टीम के कुछ ऐसे भी मुद्दे रहने वाले हैं, जो 2024 के आखिर तक भी खत्म हो जाएं, इसकी गारंटी नहीं है. इन मुद्दों में 3 अहम हैं. इसमें पहला भारतीय टीम का आईसीसी ट्रॉफी जीतना एक खास मुद्दा रहेगा. इसके बाद दूसरा बड़ा मुद्दा भारतीय टीम का परमानेंट कप्तान कौन होगा? यह रहने वाला है. मगर इनमें तीसरा मुद्दा ऐसा रहने वाला है, जो आखिर तक खत्म हो, ऐसा संभव नहीं लगता.
Team India in 2024 Year: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए नया साल यानी 2024 काफी उथल-पुथल भरा रहने वाला है. इस नए साल में भारतीय टीम पर कई सारे दबाव देखने को मिलेंगे. टीम बड़े बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं. मगर इन सबके बीच कुछ ऐसे भी मुद्दे रहने वाले हैं, जो 2024 के आखिर तक भी खत्म हो जाएं, इसकी गारंटी नहीं है.
इन मुद्दों में 3 अहम हैं. इसमें पहला भारतीय टीम का आईसीसी ट्रॉफी जीतना एक खास मुद्दा रहेगा. इसके बाद दूसरा बड़ा मुद्दा भारतीय टीम का परमानेंट कप्तान कौन होगा? यह रहने वाला है. मगर इनमें तीसरा मुद्दा ऐसा रहने वाला है, जो आखिर तक खत्म हो, ऐसा संभव नहीं लगता.
ये मुद्दा साल के आखिर तक बना रहेगा
यह मुद्दा सीनियर खिलाड़ियों के संन्यास को लेकर है. क्या पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी IPL से संन्यास लेंगे? इस सवाल का जवाब लगता है मई के आखिर तक IPL 2024 खत्म होने के बाद मिल सकता है.
मगर सीनियर प्लेयर रोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, ईशांत शर्मा, विराट कोहली के करियर को लेकर कुछ सवाल आखिर तक बने रह सकते हैं. आइए विस्तार से जानते हैं इन सभी मुद्दों के बारे में...
2024 में आईसीसी ट्रॉफी जीतने का एक मौका

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









