
Team India Group Semifinal Scenario, T20 World Cup 2024: अफगानिस्तान की जीत से बदल गए भारत के ग्रुप के समीकरण, अब भी सेमीफाइनल की रेस में चारों टीम
AajTak
अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत हासिल की. अफगानिस्तान की जीत के चलते सुपर 8 में ग्रुप-1 का समीकरण पूरी तरह बदल गया है. इस ग्रुप से चारों टीमें अब भी सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई हैं.
अफगानिस्तान ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से हरा दिया. 23 जून (रविवार) को किंग्सटाउन के अर्नोस वेल ग्राउंड में खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 149 रन बनाने थे, लेकिन उसकी पूरी टीम 19.5 ओवर्स में 127 रनों पर ही सिमट गई.
दिलचस्प हुआ ग्रुप-1 का समीकरण
अफगानिस्तान की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के चलते सुपर 8 में ग्रुप-1 का समीकरण पूरी तरह बदल गया है. इस ग्रुप से चारों टीमें अब भी सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई हैं. हालांकि दो ही टीमों को इस ग्रुप से सेमी में जाने का मौका मिलेगा. यदि ऑस्ट्रेलिया अफगानिस्तान को हरा देता है, तो भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही सेमीफाइनल में पहुंच जाता. मगर ऐसा नहीं हो सका. अफगानिस्तान की जीत के चलते बांग्लादेश को भी थोड़ी संजीवनी मिली है.
भारत: टीम इंडिया के लिए समीकरण काफी सरल है. यदि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को हराती है तो वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार से उस पर कोई असर नहीं पड़ेगा, बशर्ते कि यह बड़े अंतर से न हो. भारत का नेट रनरेट फिलहाल +2.425 है. अगर उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ी हार मिलती है और अफगानिस्तान बांग्लादेश से जीत जाता है, तो ही उसके बाहर होने की संभावना बनेगी. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान नेट रनरेट के आधार पर भारत से आगे निकल सकते हैं.
ऑस्ट्रेलिया: अफगानिस्तान से हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम इस समय मुश्किल में फंसी हुई है. अब उसे 24 जून को सेंट लूसिया में होने वाले मुकाबले में भारत को हराना होगा. उसे बांग्लादेश से भी मदद की जरूरत होगी और उम्मीद करनी होगी कि बांग्लादेश अपने आखिरी मैच में अफगानिस्तान को हरा दे. ऑस्ट्रेलिया का मौजूदा नेट रन-रेट +0.223 है. अगर वह भारत से हार भी जाता है तो उसे बांग्लादेश के सहारे की जरूरत होगी. तब बांग्लादेश यदि अफगानिस्तान को हरा देगा तो तीन टीमों के दो-दो अंक होंगे और नेट रनरेट के आधार पर फैसला होगा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









