
Team India for Zimbabwe T20I Series: सूर्यकुमार यादव को मिलेगी भारतीय टीम की कप्तानी? आज होगा इस सीरीज के लिए टीम का ऐलान
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद भारतीय टीम को एक नए मिशन में जुटना है. उसे एक नई सीरीज खेलनी है, जिसके लिए भारतीय टीम का ऐलान होना है. इस सीरीज के लिए भारतीय टीम में पूरी तरह नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है. भारतीय टीम का ये नया मिशन जिम्बाब्वे के खिलाफ उसके घर में 5 मैचों की टी20 सीरीज रहेगी.
Team India for Zimbabwe T20I Series: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम इस समय टी20 वर्ल्ड कप 2024 में धमाल मचा रही है. टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है. इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, भारतीय टीम को वर्ल्ड कप के बाद जिम्बाब्वे दौरे पर जाना है.
इस दौरे पर भारतीय टीम को जिम्बाब्वे के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. इस सीरीज के लिए आज (23 जून) भारतीय टीम का ऐलान हो सकता है. इसके लिए हार्दिक पंड्या या सूर्यकुमार यादव को कप्तानी मिल सकती है.
पंड्या को आराम दिया जा सकता है
इसमें भी सूर्या की दावेदारी ज्यादा मजबूत है, क्योंकि पंड्या को आराम दिया जा सकता है. साथ ही इस सीरीज के लिए भारतीय टीम में पूरी तरह नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है. यानी की जिम्बाब्वे दौरे पर एकदम नई और युवा भारतीय टीम को भेजा जा सकता है.
आज तक को मिली जानकारी के मुताबिक, IPL 2024 सीजन में धमाल मचाने वाले खिलाड़ियों को इस दौरे के लिए चुना जा सकता है. इनमें अभिषेक शर्मा, यश दयाल, रियान पराग, नीतीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा जैसे नाम भी शामिल हो सकते हैं.
रियान-नीतीश और हर्षित को मिलेगा मौका?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









