
Team India For T20 World Cup 2024: IPL के इन 3 कप्तानों से रूठी किस्मत... टी20 वर्ल्ड कप खेलने का टूटा सपना
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे. टी20 वर्ल्ड कप के लिए यशस्वी जायसवाल भी भारतीय टीम में चुने गए हैं और वो रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करेंगे. टी20 वर्ल्ड कप 1 जून से 29 जून तक वेस्टइंडीज और यूएसए में खेला जाना है.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. आगामी टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे. वहीं, हार्दिक पंड्या के कंधों पर उप-कप्तानी की जिम्मेदारी होगी. टी20 वर्ल्ड कप 1 जून से 29 जून तक वेस्टइंडीज और यूएसए में खेला जाना है.
15 सदस्यीय भारतीय टीम में जहां युजवेंद्र चहल और संजू सैमसन को भी शामिल किया गया है, वहीं कुछ स्टार खिलाड़ियों को निराशा हाथ लगी है. स्टार खिलाड़ियों शुभमन गिल, केएल राहुल और ऋतुराज गायकवाड़ को टी20 वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं मिली है. हालांकि शुभमन गिल को जरूर रिजर्व के तौर पर शामिल किया गया है.
🚨India’s squad for ICC Men’s T20 World Cup 2024 announced 🚨 Let's get ready to cheer for #TeamIndia #T20WorldCup pic.twitter.com/jIxsYeJkYW
बता दें कि आईपीएल 2024 में ये तीनों खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों की कप्तानी कर रहे हैं. शुभमन गिल गुजरात टाइटन्स (GT) के कप्तान हैं और उन्होंने 10 मैचों में 140.96 के स्ट्राइक रेट से 320 रन बनाए हैं. वहीं केएल राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान हैं. राहुल ने शुरुआती 9 मैचों में 144.27 के एवरेज से 378 रन बनाए हैं. उधर, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 9 मैचों में 149.49 की स्ट्राइक-रेट से 447 रन बनाए हैं.
शुभमन गिल, केएल राहुल और ऋतुराज गायकवाड़ की टीम में इसलिए जगह नहीं बनी क्योंकि ये तीनों खिलाड़ी टी20 मैच में ओपनिंग करते हैं. ओपनिंग स्लॉट के लिए कप्तान रोहित शर्मा के साथ चयनकर्ताओं ने यशस्वी जायसवाल पर भरोसा जताया. यशस्वी ने हालिया समय में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया है, ऐसे में उन्हें मौका देना बनता भी था. गिल, राहुल और ऋतुराज की तुलना में यशस्वी ज्यादा आक्रामक बल्लेबाज हैं. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ इस साल टेस्ट सीरीज में भी आक्रामक अंदाज में बैटिंग की. य़शस्वी जायसवाल ने आईपीएल 2024 में अब तक 154.65 के स्ट्राइक रेट से 249 रन बनाए हैं.
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









