
Team India for T20 World Cup 2024: हार्दिक पंड्या के लिए कांटों भरा रास्ता... वर्ल्ड कप में ऋषभ पंत छीन लेंगे उपकप्तानी?
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2024 इसी साल जून में होगा. यह अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेला जाएगा. टूर्नामेंट के लिए सभी देशों को 1 मई तक अपनी टीमें घोषित करना है. भारतीय टीम भी इसी दिन घोषित हो सकती है. मगर उससे पहले ही स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के लिए बुरी खबर सामने आ रही है.
Team India for T20 World Cup 2024: इसी साल जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए जल्द ही भारतीय टीम का ऐलान होगा. मगर उससे पहले ही स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के लिए बुरी खबर सामने आ रही है. उनके लिए आगे का सफर कांटों भरा हो सकता है.
दरअसल, पंड्या से टी20 में भारतीय टीम की उपकप्तानी छीनी जा सकती है. उनकी जगह वर्ल्ड कप 2024 में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को उपकप्तानी सौंपी जा सकती है. पंत ने कार एक्सीडेंट के बाद क्रिकेट में 15 महीने बाद वापसी की है. यह दावा क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में किया है.
हार्दिक बल्ले और गेंद से भी फ्लॉप
इसके मुताबिक, बीसीसीआई चयनकर्ता 1 मई को बैठक करने वाले हैं. इसी दौरान ये फैसला लिया जाएगा क्या पंत को दोबारा टीम का उप कप्तान बनाया जा सकता है. इसको लेकर ऋषभ पंत का पलड़ा भारी नजर आ रहा है, क्योंकि मुंबई इंडियंस के कप्तान के तौर पर हार्दिक पंड्या अब तक फेल रहे हैं. हार्दिक बल्ले और गेंद से भी फ्लॉप साबित हुए हैं.
बता दें कि ऋषभ पंत का कार एक्सीडेंट 30 दिसंबर 2022 को हुआ था. तब वो अकेले कार चलाकर रात को दिल्ली से रूढ़की जा रहे थे. इस हादसे से ठीक पहले पंत ही उपकप्तानी संभाल रहे थे. पंत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जून 2022 में टीम इंडिया की कप्तानी भी की थी.
दिल्ली की कमान संभाल रहे पंत

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









