
Team India for T20 World Cup 2024: वर्ल्ड कप ओपनर्स की रेस में आए यशस्वी जायसवाल, युवराज का 'चेला' भी दावेदार
AajTak
Team India Opener T20 World Cup 2024: यशस्वी जायसवाल का आखिरकार बल्ला आईपीएल में चल गया है, उन्होंने 22 अप्रैल को मुंबई के खिलाफ इस आईपीएल में अपने कैलिबर की पारी खेली और शानदार शतक जड़ा. ऐसे में रोहित शर्मा के साथ उन्होंने भी एक दावेदारी ठोंकी है. वहीं विराट कोहली के बतौर ओपनर खेलने की चर्चा चल रही है. युवराज सिंह के शागिर्द अभिषेक शर्मा भी एक दावेदार हैं.
Team India for T20 World Cup 2024: इंडियन प्रीमियर लीग का फाइनल 26 मई 2024 को खेला जाएगा, उसके चंद दिनों बाद टी20 वर्ल्ड कप की जंग शुरू होगी. भारतीय टीम इस बार इस खिताब जीतने की दावेदार है, टीम इंडिया का ऐलान 1 मई से पहले होना है. ऐसे में ओपनिंग पोजीशन को लेकर कई खिलाड़ियों में रेस दिख रही है.
रोहित शर्मा का इस पोजीशन पर रहना तय है, वहीं कई क्रिकेट विशेषज्ञ और दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली को भी इस पोजीशन पर खेलते हुए देखना चाहते हैं. यशस्वी जायसवाल का बल्ला भी आईपीएल में आखिरकर चल गया, उन्होंने मुंबई के खिलाफ 60 गेंदों पर 104 रन बनाए. इसमें 9 चौके और 7 छक्के शामिल रहे. जायसवाल का स्ट्राइक रेट 173.33 रहा. वहीं युवराज के शागिर्द अभिषेक शर्मा सनराइजर्स हैदराबाद के लिए जिस तरह तूफानी अंदाज में खेल रहे हैं, वह भी एक दावेदार बन गए हैं.
ऐसे में रोहित शर्मा के साथ इस आईपीएल के प्रदर्शन के बाद वर्ल्ड कप 2024 के लिए 3 ओपनर बहुत ही मजबूत तौर पर नजर आ रहे हैं. पहले बात करते हैं यशस्वी जायसवाल की. जायसवाल ने मुंबई के खिलाफ जयपुर के मानसिंह स्टेडियम में शानदार शतक जड़ा, इस तरह वो अब कुल मिलाकर 8 आईपीएल मैचों में 1 शतक जड़कर कुल 225 रन बना चुके हैं.यशस्वी का फॉर्म में आना इसलिए भी जरूरी है कि वह भारत के हालिया टी20 सीरीज में स्पेशलिस्ट ओपनर रहे हैं.
अब आते हैं विराट कोहली पर. कोहली को बतौर ओपनर खिलाने की वकालत अब सौरव गांगुली ने की है. गांगुली ने कहा कि कोहली में दम है कि वो 40 गेंदों पर 100 रन बना सकते हैं. ऐसे में दादा के बयान के बड़े मतलब निकाले जा रहे हैं. किंग कोहली आईपीएल में फिलहाल ऑरेन्ज कैप होल्डर हैं. वह 8 आईपीएल मैचों में अब तक 379 रन बना चुके हैं. इसमें उनका एवरेज 63.17 और स्ट्राइक रेट 150.39 है. कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से अकेले किला लड़ाने वाले खिलाड़ी रहे हैं. कोहली ने आरसीबी के लिए हर मैच में ओपन किया है.
अब आते हैं सनराइजर्स हैदराबाद के इस बार के तुरुप के इक्के साबित हुए ओपनर अभिषेक शर्मा पर. अभिषेक शर्मा, युवराज सिंह के शागिर्द हैं. युवराज ने अभिषेक को ट्रेनिंग दी है. अभिषेक ने इस आईपीएल सीजन में 16 गेंदों में 27 मार्च 2024 को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में अर्धशतक जड़ा था, इसके लिए वो 'प्लेयर ऑफ द मैच' रहे थे.
फिर चेन्नई के खिलाफ 5 अप्रैल को हुए मैच में भी अभिषेक ने 12 गेंदों पर 37 रन जड़ दिए. जिसकी बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई को 6 विकेट से हरा दिया. इस मैच में भी अभिषेक 'प्लेयर ऑफ द मैच' थे. अभिषेक ने अब तक 7 आईपीएल मैचों में 257 रन बनाए हैं, इस दौरान उनका एवरेज 36.71और स्ट्राइक रेट 215.96 का है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









