
Team India for T20 World Cup 2024: दिनेश कार्तिक ने बढ़ाई केएल राहुल और ईशान किशन की टेंशन... वर्ल्ड कप के लिए ये 5 विकेटकीपर दावेदार
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2024 इसी साल जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेला जाएगा. इसके लिए भारतीय टीम का ऐलान 30 अप्रैल या 1 मई को हो सकता है. ऐसे में खिलाड़ियों के लिए आईपीएल ही एकमात्र टूर्नामेंट है, जहां वो अपना जौहर दिखाकर वर्ल्ड कप टीम में जगह बना सकते हैं. भारतीय टीम में सेलेक्शन के लिए 5 विकेटकीपर दावेदार हैं.
Team India for T20 World Cup 2024: भारतीय खिलाड़ी इस समय इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में अपना जोर दिखा रहे हैं. आईपीएल के ठीक बाद भारतीय टीम को जून में टी20 वर्ल्ड कप 2024 भी खेलना है. ऐसे में खिलाड़ियों के लिए आईपीएल ही एकमात्र टूर्नामेंट है, जहां वो अपना जौहर दिखाकर वर्ल्ड कप टीम में जगह बना सकते हैं.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सेलेक्शन कमेटी भी आईपीएल में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर पैनी नजर बनाए हुए हैं. मगर यहां देखने वाली बात ये है कि भारतीय टीम में सेलेक्शन के लिए 5 विकेटकीपर दावेदार हैं. इसने सेलेक्श कमेटी का भी सिरदर्द बढ़ा दिया है.
ये 5 विकेटकीपर हैं वर्ल्ड कप के दावेदार
यह पांचों विकेटकीपर ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, केएल राहुल, संजू सैमसन और ईशान किशन हैं. ये सभी आईपीएल में अलग-अलग टीमों के लिए खेल रहे हैं. पंत दिल्ली कैपिटल्स (DC), संजू राजस्थान रॉयल्स (RR) और राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की कप्तानी कर रहे हैं.
जबकि दिनेश कार्तिक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए बेस्ट फिनिशर की भूमिका निभा रहे हैं. दूसरी ओर ईशान किशन मुंबई इंडियंस (MI) टीम के लिए ओपनिंग में धमाल मचा रहे हैं. आइए जानते हैं इन सभी के प्रदर्शन के बारे में...
संजू का बल्ला भी जमकर बोल रहा हल्ला

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









