
Team India For T20 World Cup: 'मैं हैरान हूं...', टी-20 वर्ल्डकप टीम में इन प्लेयर्स के ना होने पर भड़के मोहम्मद अजहरुद्दीन
AajTak
ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्डकप के लिए भारतीय टीम के स्क्वॉड का ऐलान हो गया है. पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन टीम चयन से नाखुश नज़र आए हैं, उन्होंने मोहम्मद शमी और श्रेयस अय्यर को बाहर बिठाए जाने पर सवाल खड़े किए हैं.
टी-20 वर्ल्डकप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है और इसमें कोई भी चौंकाने वाला नाम सामने नहीं आया है. टीम पर अलग-अलग तरह के रिएक्शन आ रहे हैं और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन इससे नाखुश नज़र आए हैं. मोहम्मद अजहरुद्दीन ने श्रेयस अय्यर और मोहम्मद शमी को टीम में शामिल किए जाने की मांग की है. बीसीसीआई द्वारा सोमवार को टी-20 वर्ल्डकप की टीम का ऐलान किया गया, जिसके बाद अजहरुद्दीन ने ट्वीट किया. उन्होंने लिखा कि मेन स्क्वॉड से श्रेयस अय्यर और मोहम्मद शमी को बाहर करने पर हैरान हूं. पूर्व कप्तान ने कहा कि दीपक हुड्डा की जगह श्रेयस अय्यर और हर्षल पटेल की जगह मोहम्मद शमी को शामिल किया जाना चाहिए था.
Shreyas Iyer instead of Deepak Hooda and Md. Shami in the place of Harshal Patel would be my choice.
आपको बता दें कि टी-20 वर्ल्डकप इस बार ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा, 16 अक्टूबर से मेन इवेंट खेला जाना है जबकि 13 नवंबर को फाइनल मुकाबला होगा. क्लिक करें: धरे रह गए प्रयोग, रोहित-द्रविड़ के ‘ब्रह्मास्त्र’ फेल, टी-20 वर्ल्डकप जिता पाएगी ये टीम? टीम की बात करें तो अभी मोहम्मद शमी और श्रेयस अय्यर को स्टैंडबाय प्लेयर्स के तौर पर शामिल किया गया है. ये दोनों ही खिलाड़ी टी-20 वर्ल्डकप 2021 में टीम का हिस्सा थे, लेकिन उसके बाद से ही टी-20 टीम में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. मोहम्मद शमी ने तो टी-20 वर्ल्डकप के बाद से ही कोई टी-20 मैच नहीं खेला है. टी-20 वर्ल्डकप के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, आर. अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह.
स्टैंडबाय खिलाड़ी - मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर.टी-20 वर्ल्डकप में भारत का पूरा शेड्यूल- • 17 अक्टूबर- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (वॉर्म अप मैच) 9.30 AM • 19 अक्टूबर- भारत बनाम न्यूजीलैंड (वॉर्म अप मैच) 1.30 PM • 23 अक्टूबर- भारत बनाम पाकिस्तान, 1.30 PM • 27 अक्टूबर- भारत बनाम A2, 12:30 PM • 30 अक्टूबर- भारत बनाम साउथ अफ्रीका, 4.30 PM • 2 नवंबर- भारत बनाम बांग्लादेश, 1.30 PM • 6 नवंबर- भारत बनाम B1, 1.30 PM

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








