
Team India For T20 World Cup: कम खिलाड़ियों के साथ वर्ल्डकप खेलने पहुंची टीम इंडिया, कौन लेगा जसप्रीत बुमराह की जगह?
AajTak
रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया मिशन वर्ल्डकप के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंची है. लेकिन अभी भारत के स्क्वॉड में पूरे 15 खिलाड़ी नहीं हैं, यहां टीम इंडिया एक कम खिलाड़ी के साथ पहुंची है. जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट का ऐलान ऑस्ट्रेलिया में ही होगा.
टीम इंडिया टी-20 वर्ल्डकप खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गई है. कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम की नज़र इस बार इतिहास रचने पर है. गुरुवार को जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुई तब वह पूरी स्क्वॉड साथ में नहीं थी. भारत के कुल 14 ही खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुए हैं. ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट का अभी ऐलान नहीं हुआ है. ऐसे में टीम इंडिया 14 खिलाड़ियों के साथ ऑस्ट्रेलिया पहुंची है, यहां पर ही रिप्लेसमेंट को लेकर कोई फैसला किया जाएगा. कौन होगा टी-20 वर्ल्डकप में जसप्रीत बुमराह का रिप्लसमेंट? जसप्रीत बुमराह पिछले कुछ साल में टीम इंडिया के सबसे सफलतम बॉलर्स में से एक रहे हैं और टीम इंडिया के लिए मैच विनर रहे हैं. ऐसे में उनका रिप्लेसमेंट ढूंढना यहां आसान नहीं है, यही कारण है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट कोई जल्दबाजी के मूड में नहीं है. जसप्रीत बुमराह की जगह टीम इंडिया के मेन स्क्वॉड में शामिल होने के लिए ये खिलाड़ी रेस में हैं...मोहम्मद शमी: टी-20 वर्ल्डकप के लिए शमी को रिजर्व प्लेयर की लिस्ट में शामिल किया गया है. उन्हें हाल ही में कोविड हुआ था, ऐसे में फिटनेस को लेकर सवाल हैं. लेकिन अनुभव के हिसाब से उनका सबसे अधिक चांस है कि वह जसप्रीत बुमराह की जगह मेन स्क्वॉड में शामिल हों.दीपक चाहर: चोट के बाद वापसी कर रहे दीपक चाहर को भी रिजर्व प्लेयर की लिस्ट में शामिल किया गया है. ऑस्ट्रेलिया में उनकी स्विंग धारदार साबित हो सकती है, साथ ही वह बल्ले से भी कमाल कर सकते हैं. ऐसे में उनकी दावेदारी प्रबल है.मोहम्मद सिराज: वर्ल्डकप की रेस में ताजा एंट्री मोहम्मद सिराज की हुई है. जिन्हें पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में शामिल किया गया और अब वनडे सीरीज में भी वह खेल रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया में मोहम्मद सिराज का रिकॉर्ड बढ़िया है, वहां उनका एग्रेशन टीम इंडिया के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









