
Team India for South Africa Tour: दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए आज होगा टीम इंडिया का ऐलान! क्या रोहित शर्मा बनेंगे टी20 कप्तान? BCCI के फैसले पर नजर
AajTak
Indian Team for south Africa tour 2023: दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए आज (30 नवंबर) टीम इंडिया का ऐलान हो सकता है. इस दौरान सबसे ज्यादा नजर इस फैसले पर होगी कि टीम इंडिया की बागडोर टी20 में कौन संभालेगा. हार्दिक पंड्या इंजर्ड हैं, सूर्यकुमार यादव वर्तमान में टी20 की कमान संभाल रहे हैं.
Team India for South Africa Series 2023 will announce Today: दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाने वाली टीम का ऐलान आज (30 नवंबर) हो सकता है. इस दौरान सबसे ज्यादा नजर इस बात पर होगी कि टीम इंडिया की कमान टी20 फॉर्मेट में कौन संभालेगा.
दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले महज 8 मैच ही बाकी हैं. वहीं मीडिया रिपोर्टों में यह बात सामने आई है कि विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका दौरे पर टी20 और वनडे क्रिकेट खेलने से मना कर दिया है.
ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के शीर्ष अधिकारी दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए गुरुवार को तीनों फॉर्मेट की टीम की घोषणा करने से पहले रोहित शर्मा को टी20 टीम की कमान संभालने के लिए भी मनाने की कोशिश करेंगे. पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हार के बाद रोहित इस फॉर्मेट से अलग हैं.
बीसीसीआई सचिव जय शाह, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर से दिल्ली में मिलेंगे. जहां तीनों प्रारूप की टीम के अलावा अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप पर भी चर्चा होगी.
चूंकि, टी20 के नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए इंजर्ड हो गए थे. इंजर्ड होने की वजह से वो अगले एक महीने तक वापसी नहीं कर पाएंगे. ऐसे में बीसीसीआई के पास सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाए रखना या फिर रोहित को यह जिम्मेदारी सौंपने के अलावा कोई विकल्प नहीं है.
दरअसल, रोहित पहले ही कह चुके हैं कि वह इंटरनेशनल लेवर पर टी20 फॉर्मेट में नहीं खेलना चाहते हैं, लेकिन उन्होंने जिस तरह से हाल में वनडे वर्ल्ड कप में कप्तानी की उससे बीसीसीआई को लगता है कि अगले साल जून जुलाई में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप तक उन्हें इस फॉर्मेट की कप्तानी भी संभालनी चाहिए.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









