
Team India For SA ODI Series: साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शिखर धवन कप्तान, सीनियर्स को आराम
AajTak
साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. शिखर धवन को इस सीरीज के लिए टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि श्रेयस अय्यर को उप-कप्तान बनाया गया है. सीरीज़ के लिए कई युवा खिलाड़ियों को भी मौका मिला है.
Team India For SA ODI Series: साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. टी-20 वर्ल्डकप से पहले होने वाली इस सीरीज के लिए शिखर धवन को कप्तान बनाया गया है. जबकि अन्य सीनियर्स खिलाड़ियों को आराम दिया गया है. भारत को 6 अक्टूबर से अफ्रीका के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज खेलनी है.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया:
शिखर धवन (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैसमन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, आवेश खान, मोहम्मद सिराज और दीपक चाहर.
पहला वनडे: 6 अक्टूबर, लखनऊ 1.30 PMदूसरा वनडे: 9 अक्टूबर, रांची 1.30 PMतीसरा वनडे: 11 अक्टूबर, दिल्ली 1.30 PM
टी-20 वर्ल्डकप में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी शामिल नहीं
आपको बता दें कि टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्डकप के लिए 6 अक्टूबर को ही रवाना होना है. 4 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज़ खत्म हो रही है, ऐसे में जो खिलाड़ी वर्ल्डकप स्क्वॉड का हिस्सा हैं वह इस वनडे सीरीज़ का हिस्सा नहीं होंगे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









