
Team India For New Zealand Tour: न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, हार्दिक पंड्या कप्तान, रोहित-राहुल-कोहली को आराम
AajTak
बीसीसीआई द्वारा न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. टी-20 सीरीज के लिए हार्दिक पंड्या और वनडे टीम के लिए शिखर धवन को कप्तान बनाया गया है. बोर्ड ने इसके साथ ही बांग्लादेश दौरे के लिए भी टीम का ऐलान कर दिया है.
Team India For New Zealand Tour: टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद टीम इंडिया को न्यूजीलैंड का दौरा करना है. सोमवार (31 अक्टूबर) को बीसीसीआई द्वारा इस दौरे के लिए टीम का ऐलान किया गया है. भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी-20 और तीन वनडे मैच खेलने हैं. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के सीनियर प्लेयर्स को आराम दिया गया है, जबकि टी-20 टीम की कमान हार्दिक पंड्या के हाथ में दी गई है. वनडे टीम की कप्तानी शिखर धवन के हाथ में रहेगी.
टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया: हार्दिक पंड्या (कप्तान), ऋषभ पंत (उप-कप्तान, विकेटकीपर), शुभमन गिल, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक
वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया: शिखर धवन (कप्तान), ऋषभ पंत (उप-कप्तान, विकेटकीपर), शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, शहबाज़ अहमद, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर, कुलदीप सेन, उमरान मलिक
Squad for NZ ODIs: Shikhar Dhawan (C), Rishabh Pant (vc & wk), Shubman Gill, Deepak Hooda, Surya Kumar Yadav, Shreyas Iyer, Sanju Samson (wk), W Sundar, Shardul Thakur, Shahbaz Ahmed, Yuzvendra Chahal, Kuldeep Yadav, Arshdeep Singh, Deepak Chahar, Kuldeep Sen, Umran Malik.
न्यूजीलैंड दौरे के लिए विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल, दिनेश कार्तिक, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी जैसे बड़े प्लेयर्स टीम का हिस्सा नहीं हैं. यानी ये सभी प्लेयर टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद अपने घर लौटेंगे. भारतीय टीम अभी ऑस्ट्रेलिया में है और टी-20 वर्ल्ड कप खेल रही है, ऐसे में न्यूजीलैंड ऑस्ट्रेलिया के करीब ही है. इसलिए टीम के बाकी खिलाड़ी इस दौरे के बाद ही घर लौटेंगे. नवंबर के बाद दिसंबर में भारत को बांग्लादेश का दौरा करना है. भारत और न्यूजीलैंड शेड्यूल • 18 नवंबर, शुक्रवार: पहला टी-20, वेलिंगटन • 20 नवंबर, रविवार: दूसरा टी-20, माउंट माउंगनुई • 22 नवंबर, मंगलवार: तीसरा टी-20, ऑकलैंड • 25 नवंबर, शुक्रवार: पहला वनडे, ऑकलैंड • 27 नवंबर, रविवार: दूसरा वनडे, हैमिल्टन • 30 नवंबर, बुधवार: तीसरा वनडे, क्राइस्टचर्च

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










