
Team India Cricketer David Johnson Death: भारतीय क्रिकेट में पसरा मातम... इस पूर्व क्रिकेटर की चौथी मंजिल से गिरकर हुई मौत
AajTak
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर डेविड जॉनसन अब इस दुनिया में रहे. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज डेविड जॉनसन ने भारत के लिए दो टेस्ट मैच खेले. इस दौरान उन्होंने 47.66 के एवरेज से 3 विकेट चटकाए. जॉनसन को वनडे मैच खेलने का मौका नहीं मिला.
टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज डेविड जूड जॉनसन अब इस दुनिया में नहीं रहे. रिपोर्ट के मुताबिक 52 वर्षीय जॉनसन की 20 जून (गुरुवार) को अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरने से मौत हो गई. माना जा रहा कि उनकी मानसिक स्थिति अच्छी नहीं थी, जिसके चलते उन्होंने आत्महत्या की. कोट्टानूर पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया फिलहाल, कोट्टानूर पुलिस जानकारी जुटा रही है.
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज डेविड जॉनसन ने भारत के लिए दो टेस्ट मैच खेले. इस दौरान उन्होंने 47.66 के एवरेज से 3 विकेट चटकाए. जॉनसन को वनडे मैच खेलने का मौका नहीं मिला. जॉनसन ने साल 1996 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली टेस्ट के जरिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया. जवागल श्रीनाथ के इंजर्ड होने के चलते उन्हें उस मैच में मौका मिला था.
जॉनसन ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में वेंकटेश प्रसाद के साथ गेंदबाजी की शुरुआत की. इसके बाद जॉनसन साउथ अफ्रीका के दौरे पर गए और पहला टेस्ट खेला. जॉनसन की लेथ-लाइन उतनी सटीक नहीं थी, जिसके चलते उन्हें भारत के लिए सिर्फ दो टेस्ट मैच खेलने का मौका मिलाय
डेविड जॉनसन के निधन पर भारतीय क्रिकेट में शोक की लहर दौड़ गई है. पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले ने जॉनसन के निधन पर लिखा, 'साथी क्रिकेटर डेविड जॉनसन की निधन की खबर सुनकर दुख हुआ. उनके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना. बहुत जल्दी चले गए बेनी'.
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एक्स पर लिखा, 'हमारे पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज डेविड जॉनसन के परिवार और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदना. खेल में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









