
Team India Chief Selector: दिलचस्प हुई नए चीफ सेलेक्टर की रेस, अजित अगरकर के बाद इन 3 पूर्व क्रिकेटर ने भी बढ़ाए कदम
AajTak
टीम इंडिया का अगला चीफ सेलेक्टर कौन होगा, यह सवाल हर क्रिकेटप्रेमी के मन में है. चेतन शर्मा की अगुवाई वाली समिति के बर्खास्त होने के बाद बीसीसीआई ने तलाश शुरू कर दी है और इसमें कई पूर्व क्रिकेटर्स के नाम सामने आए हैं.
टी-20 वर्ल्ड कप में मिली हार के बाद बीसीसीआई ने चेतन शर्मा की अगुवाई वाली चयन समिति को बर्खास्त कर दिया था. इसी के साथ नई चयन समिति की तलाश चल रही है और कई नाम सामने आ रहे हैं जो टीम इंडिया के अगले सेलेक्टर्स बन सकते हैं. बीते दिन पूर्व क्रिकेटर अजित अगरकर का नाम आया था और अब इस लिस्ट में कुछ नए नाम जुड़े हैं. पूर्व क्रिकेटर नयन मोंगिया ने इंडिया टुडे से बातचीत में पुष्टि की है कि वह नेशनल सेलेक्टर की पोस्ट के लिए अप्लाई करने जा रहे हैं. उनके अलावा पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन और सलिल अंकोला भी इस रेस में शामिल हो सकते हैं.
क्लिक करें: टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर कौन? 300 से ज्यादा विकेट झटक चुका ये दिग्गज रेस में आगे आपको बता दें कि बीसीसीआई ने हाल ही में चेतन शर्मा की अगुवाई वाली पांच सदस्यों की चयन समिति को बर्खास्त किया था. इसके बाद नई चयन समिति के गठन की प्रक्रिया शुरू हुई और बीसीसीआई द्वारा आवेदन मांगे गए. अभी तक कौन-कौन रेस में ? • अजित अगरकर (26 टेस्ट, 191 वनडे) • नयन मोंगिया (44 टेस्ट, 140 वनडे) • लक्ष्मण शिवरामकृष्णन (9 टेस्ट, 16 वनडे) • सलिल अंकोला (1 टेस्ट, 20 वनडे)चीफ सेलेक्टर बनने के लिए क्या जरूरी • कोई भी खिलाड़ी जिसने 7 या उससे अधिक टेस्ट मैच खेले हों. • 30 फर्स्ट क्लास मैच खेले हों. • 10 वनडे या 20 लिस्ट-ए मैच खेले हों. • 5 साल से पहले क्रिकेट से रिटायर हो चुका हो. • बीसीसीआई की किसी कमेटी का सदस्य ना हो और अगले 5 साल तक सेवाएं दे सके. बता दें कि बीसीसीआई द्वारा पांच साल के लिए चयन समिति का चुनाव किया जाएगा. जो पांच सदस्य चुने जाएंगे, उनमें अनुभव के मामले में जो भी सीनियर खिलाड़ी होगा वह खुद ब खुद चीफ सेलेक्टर बन जाएगा. ऐसे में अब नज़र है कि चीफ सेलेक्टर की रेस में कौन-कौन शामिल होता है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









