
Team India Celebrated Independence Day: 'रोज खून से कीमत चुकाते हैं', गंभीर-पठान समेत इन प्लेयर्स ने मनाया आजादी का जश्न
AajTak
भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर, इरफान पठान, हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव समेत तमाम प्लेयर्स और दिग्गजों ने स्वतंत्रता दिवस की बधाइयां दीं. गंभीर ने परिवार के साथ ध्वजारोहण किया और फोटो शेयर करते बधाई दी. IPL टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आजादी के इस पर्व पर एक खास वीडियो शेयर किया.
Team India Celebrated Independence Day: देशभर में गुरुवार को धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया. पूरा आजादी के रंग के डूबा हुआ नजर आया. इसी बीच भारतीय क्रिकेटर्स ने भी पूरे जोश के साथ आजादी का जश्न मनाया. भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर, इरफान पठान, हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव समेत तमाम प्लेयर्स और दिग्गजों ने स्वतंत्रता दिवस की बधाइयां दीं.
गंभीर ने परिवार के साथ ध्वजारोहण किया और फोटो शेयर करते बधाई दी. उन्होंने पोस्ट में लिखा कि हमारे नायक हर रोज खून से आजादी की कीमत चुकाते हैं. गंभीर ने कहा, 'आजादी की कीमत चुकानी पड़ती है. हमारे नायक हर रोज अपने खून से इसकी कीमत चुकाते हैं. कभी मत भूलना.'
'अपना तिरंगा हमेशा ऊंचा लहराते रहें'
पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने वीडियो शेयर करते कहा, 'सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. हम जहां भी जाएं, अपना तिरंगा हमेशा ऊंचा लहराते रहें.' जबकि भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने लिखा, 'मेरे लिए हमेशा देश के लिए खेलना सबसे पहले रहेगा. आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.'
स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने तिरंगा ओढ़े हुए वीडियो शेयर किया. भारतीय टी20 टीम के नए कप्तान सूर्यकुमार ने लिखा, 'मेरा देश, मेरा गौरव, अपना झंडा ऊंचा रखने के लिए हमेशा कड़ी मेहनत करेंगे.'
KKR ने दिखाई वर्ल्ड कप जीत की झलक

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









