
Team India Captain: रोहित-राहुल नहीं इस प्लेयर को बनाओ टीम इंडिया का कप्तान, बोला PAK क्रिकेटर
AajTak
टीम इंडिया की बांग्लादेश के खिलाफ मिली जीत के बाद भी सवाल खड़े हो रहे हैं. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने अब कहा है कि रविचंद्रन अश्विन को भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान बनाना चाहिए.
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को जीत मिली, लेकिन केएल राहुल की कप्तानी पर काफी सवाल खड़े हुए. केएल राहुल ने दोनों ही टेस्ट में ऐसे कई फैसले लिए जो एक्सपर्ट्स के निशाने पर आए. इस बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने सलाह दी है कि बीसीसीआई को रविचंद्रन अश्विन के हाथ में टेस्ट टीम की कमान सौंप देनी चाहिए. दानिश कनेरिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि भारत की टेस्ट टीम की कप्तानी के लिए रविचंद्रन अश्विन को कमान सौंपनी चाहिए. उनमें काफी क्रिकेट बाकी है, वह अपनी बल्लेबाजी-बॉलिंग के साथ काफी इंटेलिजेंट हैं. ऐसा लगता है कि वह मैदान पर लगातार कुछ ना कुछ सोचते रहते हैं. बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में जब टीम इंडिया संकट में थी, उस वक्त रविचंद्रन अश्विन ने 42 रनों की शानदार पारी खेली थी और टीम इंडिया को संकट से निकालकर जीत दिलाई थी.
क्लिक करें: बाबर आजम बने पाकिस्तान की रन मशीन, न्यूजीलैंड के खिलाफ जड़ा शतक, तोड़ डाले कई रिकॉर्ड दानिश कनेरिया ने रविचंद्रन अश्विन की इस पारी की तारीफ की. उन्होंने कहा कि जब टीम इंडिया बहुत प्रेशर में थी, उस वक्त रविचंद्रन अश्विन ने शांति से चीज़ों को आगे बढ़ाया और अपनी टीम की नैया पार लगा दी. अश्विन ने सिर्फ बॉलिंग ही नहीं बल्कि बल्लेबाजी से भी टीम को कई मैच जिताए हैं. आपको बता दें कि रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में केएल राहुल ने टीम की कमान संभाली थी. टीम इंडिया ने 2-0 से सीरीज क्लीन स्वीप कर दी, इसके बाद भी टीम इंडिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं. केएल राहुल की कप्तानी काफी सवालों के घेरे में रही. यही वजह है कि रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में केएल राहुल की बजाय किसी अन्य को कमान सौंपने की मांग हो रही है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









