
Team India Announcement Ind Vs Sa: रोहित-कोहली को मिला आराम तो कैसी होगी टीम? अफ्रीका सीरीज में खुलेगी इनकी किस्मत
AajTak
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 9 जून से टी-20 सीरीज़ का आगाज़ होना है. इस सीरीज में सीनियर प्लेयर्स को आराम मिलने की संभावना है, ऐसे में टीम कैसे हो सकती है जानिए...
इंडियन प्रीमियर लीग-2022 के बाद भी भारतीय क्रिकेटर्स का शेड्यूल काफी बिजी है. भारत को 9 जून से साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैच की टी-20 सीरीज़ खेलनी है. इसके लिए मुंबई में चयनकर्ताओं की मीटिंग होनी है, जिसमें अंतिम फैसला लिया जाएगा. अफ्रीका सीरीज के अलावा इंग्लैंड दौरे के लिए भी टीम का चयन होना है. सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व कप्तान विराट कोहली जैसे सीनियर प्लेयर्स को साउथ अफ्रीका सीरीज़ में आराम मिलेगा या नहीं. इन दो सीनियर खिलाड़ियों के अलावा ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और केएल राहुल को भी आराम दिया जा सकता है. अफ्रीका सीरीज़ में आराम इंग्लैंड की तैयारी? टीम इंडिया के सीनियर प्लेयर्स लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं और तीनों फॉर्मेट का हिस्सा हैं. ऐसे में बोर्ड वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते कई खिलाड़ियों को आराम दे सकता है. हालांकि, यह आराम सिर्फ अफ्रीका सीरीज के लिए होगा, ताकि खिलाड़ियों को इंग्लैंड टूर से पहले कुछ वक्त मिल सके. भारत को इंग्लैंड में एक टेस्ट मैच (जो पिछले साल की सीरीज़ का फाइनल मैच होगा), तीन टी-20 और तीन वनडे मैच खेलने हैं. रोहित शर्मा की कप्तानी में यह पहला विदेशी दौरा होगा. माना जा रहा है कि टेस्ट टीम का हिस्सा रहने वाले खिलाड़ी 15 जून के आसपास ही इंग्लैंड के रवाना हो सकते हैं. ये हो सकती है टीम- शिखर धवन, हार्दिक पंड्या, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, संजू सैमसन, भुवनेश्वर कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षल पटेल, आवेश खान, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव
कौन बनेगा कप्तान?
रोहित शर्मा-केएल राहुल अगर टीम में नहीं हैं, तो कप्तान कौन होगा यह भ एक सवाल है. माना जा रहा है कि शिखर धवन ही टीम की कमान संभाल सकते हैं, उन्होंने पहले भी श्रीलंका सीरीज़ में टीम इंडिया की कप्तानी की थी. लेकिन इस बार एक दावेदार और भी हैं, हार्दिक पंड्या. जिन्होंने आईपीएल 2022 में अपनी कप्तानी से सभी को प्रभावित किया है. हार्दिक की अगुवाई में गुजरात टाइटन्स आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंच पाई है.
भारत-अफ्रीका टी-20 सीरीज़ - पहला टी-20 – 9 जून, दिल्ली - दूसरा टी-20- 12 जून, कटक - तीसरा टी-20- 14 जून, विशाखापट्टनम - चौथा टी-20- 17 जून, राजकोट - पांचवां टी-20- 19 जून, बेंगलुरु

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









