
Team India announced for England Series: भारतीय टीम से बाहर होंगे श्रेयस अय्यर? वाइजैग पहुंचे अगरकर, जल्द हो सकता है ऐलान
AajTak
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आखिरी 3 मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान होना बाकी है. इसके लिए बीसीसीआई के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर विशाखापत्तनम पहुंच गए हैं. यहां वो कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ के साथ मीटिंग करेंगे. फिलहाल, दोनों टीमों के बीच सीरीज 1-1 से बराबरी पर है...
Team India announced for England Series: भारतीय टीम ने विशाखापत्तनम टेस्ट में इंग्लैंड को 106 रनों से हरा दिया है. इस तरह दोनों टीमों के बीच 5 मैचों के टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबरी पर आ गई है. अब तीसरा मुकाबला 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाना है. मगर उससे पहले मंगलवार (6 फरवरी) को एक बड़ी खबर भी आ सकती है.
दरअसल, सीरीज के आखिरी 3 टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान होना बाकी है. इसके लिए बीसीसीआई के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर विशाखापत्तनम पहुंच गए हैं. यहां वो कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ के साथ मीटिंग करेंगे.
कोहली और राहुल की होगी वापसी
इस मीटिंग के बाद ही बाकी 3 टेस्ट मैचों के लिए स्क्वॉड का ऐलान मंगलवार को हो सकता है. शुरुआती दो मैचों से विराट कोहली बाहर रहे थे. जबकि दूसरे टेस्ट में केएल राहुल, रवींद्र जडेजा चोट के कारण बाहर हुए थे. ऐसे में आखिरी तीन मैचों में कोहली और राहुल की वापसी हो सकती है.
जबकि जडेजा की चोट गंभीर बताई जा रही है. वो सीरीज से बाहर हो सकते हैं. दूसरी ओर श्रेयस अय्यर शुरुआती दो मैचों में बल्ले से अपनी छाप नहीं छोड़ सके हैं. खराब प्रदर्शन उन्हें आखिरी तीन मैचों से बाहर करवा सकता है. ऐसा ही हाल तेज गेंदबाज मुकेश कुमार का रहा है, जो दूसरे टेस्ट में खेले और कोई विकेट नहीं ले सके.
श्रेयस खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









