
Team India 3 Defeats in 6 Hours: छह घंटे में तीन मैच हारी भारतीय टीम.... अंडर-19 एशिया कप खिताब भी गंवाया
AajTak
रविवार को जो कुछ हुआ, उसे भारतीय फैन्स भविष्य में कभी याद भी नहीं करना चाहेंगे. इस एक दिन में सिर्फ 6 घंटे के अंदर ही भारतीय टीम को 3 मैचों में हार झेलनी पड़ी है. इस दौरान एक मुकाबला तो ऐसा रहा है, जिसके हारते ही भारतीय टीम एक बड़ा खिताब जीतने से चूक गई. बता दें कि इन 3 हार में एक भारतीय सीनियर टेस्ट टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी के घर में मिली है.
Team India 3 Defeats in 6 Hours: रविवार यानी 8 दिसंबर का दिन भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद खराब रहा है. इतिहास में शायद ही कभी ऐसा दिन क्रिकेट फैन्स को देखने को मिला होगा. मगर 8 दिसंबर को जो कुछ हुआ, उसे भारतीय फैन्स भविष्य में कभी याद भी नहीं करना चाहेंगे. इस एक दिन में सिर्फ 6 घंटे के अंदर ही भारतीय टीम को 3 मैचों में हार झेलनी पड़ी है.
इस दौरान एक मुकाबला तो ऐसा रहा है, जिसके हारते ही भारतीय टीम एक बड़ा खिताब जीतने से चूक गई. बता दें कि इन 3 हार में एक भारतीय सीनियर टेस्ट टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी के घर में मिली है.
दूसरी हार भारतीय महिला टीम को वनडे में मिली है. इसमें ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने अपने घर में शिकस्त दी है. इन सबके बीच इस दिन की तीसरी और सबसे बड़ी हार अंडर-19 पुरुष एशिया कप के फाइनल में भारतीय टीम को मिली है. इसमें बांग्लादेश जैसी कमजोर टीम ने शिकस्त देकर खिताब जीता है. आइए विस्तृत रूप से जानते हैं इन तीनों हार के बारे में...
एडिलेड टेस्ट में 10 विकेट से हारी भारतीय टीम
रविवार को हार की शुरुआत सबसे पहले रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टेस्ट टीम से हुई. एडिलेड में खेले गए पिंक बॉल टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शानदार खेल दिया. उसने भारतीय टीम को ढाई दिन में 10 विकेट से हरा दिया.
भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. दूसरा टेस्ट जीतकर कंगारू टीम ने सीरीज 1-1 से बराबर कर दी. अब दोनों टीमों के बीच तीसरा मुकाबला ब्रिस्बेन में 14 दिसंबर से खेला जाएगा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









