
Team India 18 series wins at Home: 147 साल के टेस्ट इतिहास में कभी नहीं हुआ ऐसा... 11 सालों से विजयरथ पर सवार भारतीय टीम
AajTak
India Vs Bangladesh 2nd Test Day 5 Highlights: भारत ने बांग्लादेश को कानपुर टेस्ट में रौंदकर घर में अपना जलवा बरकरार रखा है. भारतीय टीम पिछली 18 सीरीज से घर में अजेय है. वहीं बांग्लादेश की टीम कभी भी भारत से कोई टेस्ट मैच नहीं जीत पाई है.
India 18 series wins (2013-2024): भारत ने कानपुर टेस्ट मैच को जीत लिया है. बांग्लादेश ने अंतिम दिन भारतीय टीम को जीत के लिए 95 रनों का टारगेट दिया था. जिसे भारत ने महज 3 विकेट के नुकसान पर हासिल किया. वहीं टीम इंडिया ने बांग्लादेश को कानपुर टेस्ट में रौंदकर घर में अपना जलवा बरकरार रखा.
दरअसल, टीम इंडिया पिछली 18 सीरीज से घर में अजेय है. वहीं बांग्लादेश की टीम कभी भी भारत से कोई टेस्ट मैच नहीं जीत पाई है. इस मुकाबले में बांग्लादेश टीम ने पहली पारी में 233 पर सिमट गई. वहीं भारतीय टीम ने अपनी पारी 285/9 पर घोषित की. फिर बांग्लादेशी की टीम अपनी दूसरी पारी में भी कुछ कमाल नहीं कर पाई और दूसरी पारी में महज 146 रन पर सिमट गई. इसके बाद भारतीय टीम ने जरूरी लक्ष्य को 3 विकेट खोकर पा लिया. भारत के रनचेज में 'प्लेयर ऑफ द मैच' यशस्वी जायसवाल ने शानदार अर्धशतक जड़ा. यशस्वी ने पहली पारी में भी 71 रनों की शानदार पारी खेली थी. रविचंद्रन अश्विन को 11 विकेट और 114 रन बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड दिया गया.
2⃣-0⃣ A memorable Test Victory 🙌#TeamIndia win the 2nd Test by 7 wickets and win the series 👏👏 Scorecard - https://t.co/JBVX2gyyPf#INDvBAN | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/kxvsWxlNVw
18 सीरीज से भारत है घर पर अजेय भारत का घरेलू जमीन पर रिकॉर्ड शानदार रहा है. साल 2012 से घर में टीम इंडिया ने धांसू खेल दिखाया है. तब से भारत अपने घर में एक भी टेस्ट सीरीज में नहीं हारा. यानी नवंबर 2012 से भारत लगातार 18 घरेलू टेस्ट सीरीज में अपराजित है. भारत ने बांग्लादेश को रौंदकर अपनी 18वीं घरेलू टेस्ट सीरीज जीत हासिल की.
भारत ऐसी पहली टीम है जिसने अपने घर पर लगातार 18 टेस्ट सीरीज जीती. अब उसके पास अपने रिकॉर्ड को और बेहतर करने का मौका है. इस मामले में दूसरे नंबर पर कंगारू टीम है जिसने घर में लगातार 10 टेस्ट सीरीज जीती थी. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया घर में दो बार लगातार 10 टेस्ट सीरीज जीतने वाली पहली टीम है. उसने पहली सीरीज नवंबर 1994 से नवंबर 2000 तक जीती. जबकि दूसरी सीरीज जुलाई 2004 से नवंबर 2008 के बीच जीती थी.
भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज 2000: बांग्लादेश मेजबान: भारत 1-0 से जीता 2004: बांग्लादेश मेजबान: भारत 2-0 से जीता 2007: बांग्लादेश मेजबान: भारत 1-0 से जीता (2 मैच की सीरीज) 2010: बांग्लादेश मेजबान: भारत 2-0 से जीता 2015: बांग्लादेश मेजबान: 0-0 (ड्रॉ) 2017: भारत मेजबान: भारत 1-0 से जीता 2019: भारत मेजबान: भारत 2-0 से जीता 2022: बांग्लादेश मेजबान: भारत 2-0 से जीता 2024: बांग्लादेश मेजबान: भारत 2-0 से जीता

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








