
Team India: सूर्या की खराब फॉर्म, चार प्लेयर्स की इंजरी.... वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के लिए टेंशन ही टेंशन
AajTak
टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. भारतीय टीम के लिए चिंता का सबब उसके कुछ खिलाड़ियों की इंजरी भी है. अभी चार बड़े खिलाड़ी चोट के चलते क्रिकेटिंग एक्शन से दूर हैं. वनडे वर्ल्ड कप इस साल अक्टूबर-नवंबर के महीने में भारतीय जमीं पर ही आयोजित किया जाना है, ऐसे में इन सब बातों से भारतीय टीम की टेंशन बढ़ चुकी है.
भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में मुकाबले में 21 रन से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के चलते टीम इंडिया ने वनडे सीरीज को 1-2 से गंवा दिया. इसके साथ ही भारतीय टीम की ओडीआई में नंबर-1 की रैंकिंग भी चली गई. भारतीय टीम के लिए यह सीरीज काफी अहम मानी जा रही थी, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने जिस तरीके का प्रदर्शन किया वह काफी चिंताजनक है.
टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर कुल मिलाकर फ्लॉप साबित हुआ. दूसरे वनडे मुकाबले में जिस तरह भारत ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के आगे घुटने टेके थे, वो काफी निराशाजनक था. पहले मैच में भी भारतीय टीम की कुछ ऐसी ही स्थिति बन चुकी थी. तीसरे वनडे में जब गेंद थोड़ी स्पिन करने लगी तो भारतीय बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर्स के सामने भी बेबस दिखे. वनडे सीरीज में भारतीय टीम का प्रदर्शन टेंशन बढ़ाने वाला है क्योंकि वर्ल्ड कप इस साल अक्टूबर-नवंबर के महीने में भारतीय जमीं पर ही आयोजित किया जाना है.
क्लिक करें- 'आईपीएल शुरू हो रहा है लेकिन...', सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया को दी कड़ी चेतावनी
सबसे खराब फॉर्म तो मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का रहा. श्रेयस अय्यर की अनुपस्थिति में सूर्या को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीनों ही मुकाबले में खेलने का मौका मिला था, लेकिन वह एक रन तक नहीं बना पाए. इस दौरान सूर्यकुमार यादव तीनों ही मैचों में पहली गेंद पर ही चलते बने. मुंबई और विशाखापट्टनम वनडे में सूर्यकुमार यादव को मिचेल स्टार्क ने अपना शिकार बनाया था. वहीं चेन्नई वनडे में उन्हें स्पिनर एश्टन एगर ने आउट किया.
खिलाड़ियों की इंजरी भी चिंता का सबब
भारतीय टीम के लिए टेंशन का सबब खराब प्रदर्शन के साथ-साथ खिलाड़ियों की इंजरी भी है. टीम प्रबंधन और राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने जनवरी में वर्ल्ड कप के लिए 20 खिलाड़ियों को शार्ट लिस्ट करने का फैसला किया था. शॉर्ट लिस्टेड लाड़ियों में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर, ऑलराउंडर दीपक चाहर के अलावा प्रसिद्ध कृष्णा का भी नाम बताया जा रहा था. ताजा स्थिति ये है कि इनमें से तीन खिलाड़ी अभी इंजरी से जूझ रहे हैं. श्रेयस अय्यर बैक इंजरी के चलते ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर रहे और उनका आईपीएल में भी खेलना तय नहीं है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









