
Team India: वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया की 'बूस्टर जीत', तीन मैचों की सीरीज अपने साथ छोड़ गई 3 सवाल
AajTak
टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भले ही टी20 सीरीज जीत ली हो लेकिन अब भी कई खामियां टीम में देखी जा सकती है. अगले महीने से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया सारे पेंच सुलझा लेना चाहेगी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई इस टी20 सीरीज के बाद सोचने के लिए भारतीय टीम के सामने तीन बड़े सवाल हैं.
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का आखिरी हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया ने 6 विकेट से आसान जीत हासिल की. इसके साथ ही सीरीज पर भी 2-1 से कब्जा जमाया. भारत ने भले ही ये सीरीज जीत ली लेकिन अब भी कई खामियां टीम में देखी जा सकती है. अगले महीने से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया सारे पेंच सुलझा लेना चाहेगी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई इस टी20 सीरीज के बाद सोचने के लिए भारतीय खेमे के सामने 3 बड़े सवाल हैं.
रन लुटवाते बॉलर, गेंदबाजी बनी कमजोर कड़ी
भारत के सामने इस सीरीज़ में गेंदबाजी सबसे बड़ी समस्या बन कर सामने आई.ऑस्ट्रेलिया को तीसरे मैच में तेज शुरुआत मिली थी, लेकिन बीच के ओवर्स में लगातार झटकों के बाद ऑस्ट्रेलियाई पारी लड़खड़ा गई थी. एक वक्त पर ऐसा लगा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम 160 रनों के अंदर सिमट सकती है, लेकिन टिम डेविड और डेनियल सैम्स ने कमाल दिखाते हुए ऑस्ट्रेलिया के लिए रनों की बरसात कर दी. भारतीय टीम की खराब बॉलिंग का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आखिरी तीन ओवर में भारत ने कुल 46 रन लुटा दिए. इस बार भुवनेश्वर कुमार ने भले ही 19वां ओवर नहीं किया, लेकिन 18वें ओवर में उन्होंनें 21 रन खर्च कर दिए थे.
भारत की ओर से आखिरी 3 ओवर तीन अलग-अलग बॉलर ने डाले और तीनों ही रन पिटवाते दिखे. भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल ने टीम इंडिया के लिए 18वां, 19वां और 20वां ओवर डाला. टी20 सीरीज में अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पूरी तरह फ्लॉप रहे. भुवनेश्वर कुमार ने इस सीरीज में अपने प्रदर्शन के बाद कप्तान रोहित शर्मा की टेंशन बढ़ा दी है. भुवनेश्वर कुमार टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में चुने जाने के लिए पहली पसंद हैं, लेकिन उनका ये खराब प्रदर्शन टीम के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है.
आउट ऑफ फॉर्म केएल राहुल
केएल राहुल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ निर्णायक और आखिरी टी20 मुकाबले में सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए. भारतीय टीम 187 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी. टीम को ओपनर राहुल से बहुत उम्मीदें थी. लेकिन वह डेनियल सैम्स की गेंद पर विकेट के पीछे मैथ्यू वेड को कैच दे बैठे. राहुल ने सर्जरी के बाद टीम इंडिया के लिए 11 मैच खेले हैं, लेकिन महत्वपूर्ण मौकों पर वह अपना विकेट गंवा दे रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के लिए यह सही नहीं है. टी20 वर्ल्ड कप के लिए घोषित भारतीय टीम में ओपनिंग के ज्यादा विकल्प नहीं है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









