
Team India: राहुल से उप-कप्तानी छिनी, पंत की छुट्टी... श्रीलंका सीरीज के लिए टीम इंडिया के ऐलान से निकले 5 बड़े संदेश
AajTak
बीसीसीआई ने मंगलवार देर रात को श्रीलंका सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया. सीनियर खिलाड़ियों को टी-20 सीरीज में आराम मिला है, जबकि वनडे सीरीज में सभी खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे. टीम की घोषणा से कई बड़े संदेश निकलकर सामने आए हैं...
श्रीलंका के खिलाफ 3 जनवरी से शुरू होने वाली टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. मंगलवार की देर रात को बीसीसीआई ने टी-20 और वनडे सीरीज दोनों के लिए टीम की घोषणा की. सीनियर्स को टी-20 सीरीज से आराम मिला है, लेकिन वनडे सीरीज में सभी खिलाड़ियों की वापसी होगी.
टीम इंडिया की घोषणा हुई तो कई चौंकाने वाले फैसले भी मिले हैं. वनडे टीम में केएल राहुल की उप-कप्तानी वापस ले ली गई है, जबकि ऋषभ पंत को फिर से मौका नहीं मिला है. दूसरी ओर टी-20 टीम में सूर्यकुमार यादव को उप-कप्तान बनाया गया है. श्रीलंका सीरीज के लिए टीम इंडिया का जो ऐलान किया गया है, उससे जो बड़े संदेश निकले हैं पढ़िए...1. केएल राहुल का डिमोशन: टी-20 सीरीज में तो केएल राहुल को आराम मिला है, लेकिन वनडे सीरीज में वह हैं. यहां उनपर एक्शन हुआ है क्योंकि अब हार्दिक पंड्या को उप-कप्तान बनाया गया है. केएल राहुल लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और लीडरशिप रोल में भी वह खरे नहीं उतरे, ऐसे में अब सेलेक्टर्स ने कड़ा फैसला लिया है. 2. शिखर धवन का करियर खत्म: कई मौकों पर वनडे टीम में टीम इंडिया की कप्तानी करने वाले शिखर धवन को लेकर अब बड़ा फैसला ले लिया गया है. बांग्लादेश सीरीज में वह फेल रहे और उनकी उम्र भी बढ़ रही है, ऐसे में सेलेक्टर्स ने शिखर धवन को बाहर का रास्ता दिखाया है. अब संशय है कि क्या वह वनडे वर्ल्ड कप की स्कीम में रहेंगे या नहीं.
क्लिक करें: श्रीलंका सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, टी-20 में हार्दिक पंड्या और वनडे में रोहित शर्मा कप्तान 3. ऋषभ पंत पर भी एक्शन: व्हाइट बॉल फॉर्मेट में खराब फॉर्म से जूझ रहे ऋषभ पंत को फिर से वनडे टीम में नहीं चुना गया है. जानकारी है कि उनके घुटनों में कुछ तकलीफ है, ऐसे में टी-20 सीरीज से आराम मिला है. लेकिन वनडे टीम में ना चुना जाना एक संशय पैदा करता है. 4. सूर्यकुमार यादव का प्रमोशन: साल 2022 में टी-20 फॉर्मेट में अपनी परफॉर्मेंस से सबका दिल जीतने वाले सूर्यकुमार यादव को ईनाम मिला है. सेलेक्टर्स ने टी-20 फॉर्मेट में उन्हें उप-कप्तान नियुक्त किया है. सीनियर्स की गैरमौजूदगी में हार्दिक कमान संभालेंगे तो सूर्या वाइस कैप्टन रहेंगे.5. ईशान किशन पर भरोसा: ऋषभ पंत को व्हाइट बॉल फॉर्मेट में बुरा प्रदर्शन करने की सजा मिली है तो ईशान किशन को ईनाम मिला है. बांग्लादेश दौरे पर उन्होंने वनडे टीम में दोहरा शतक जड़ा था, ऐसे में टी-20 और वनडे दोनों सीरीज के लिए उन्हें चुना गया है. टी-20 में तो वह विकेटकीपर की पहली पसंद हो सकते हैं. टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया: हार्दिक पंड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उप-कप्तान), ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, शिवम मावी, मुकेश कुमार
वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









