
Team India: राहुल द्रविड़ की विदाई तय! वीवीएस लक्ष्मण को नया हेड कोच बनाना चाहता है BCCI
AajTak
राहुल द्रविड़ का हेड कोच के तौर पर कॉन्ट्रैक्ट समाप्त हो चुका है. अब द्रविड़ का कॉनट्रैक्ट आगे बढ़ता है या नहीं, इसपर फैन्स की निगाहें हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए नए व्यक्ति को यह जिम्मेदारी सौंपने पर विचार कर रहा है.
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम को फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. इस हार के चलते टीम इंडिया का तीसरी बार क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट गया था. वर्ल्ड कप की समाप्ति के साथ ही टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ का कॉन्ट्रैक्ट समाप्त हो गया.अब द्रविड़ का कार्यकाल आगे बढ़ता है या नहीं, इसपर फैन्स की निगाहें हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो द्रविड़ अब टीम इंडिया को बाय-बाय कह सकते हैं.
ये दिग्गज बनेगा टीम इंडिया का हेड कोच!
उधर भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) भी टी20 वर्ल्ड कप 2024 को ध्यान में रखते हुए एनसीए चीफ वीवीएस लक्ष्मण को यह जिम्मेदारी सौंपने पर विचार कर रहा है. बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों और राहुल द्रविड़ के बीच हेड कोच के मसले पर गहन चर्चा हुई. द्रविड़ ने जब भी ब्रेक लिया तो वीवीएस लक्ष्मण हेड कोच की भूमिका में दिखे. 49 वर्षीय लक्ष्मण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा टी20 सीरीज में भी हेड कोच की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, 'राहुल और बीसीसीआई ने मौजूदा स्थिति के बारे में बातचीत की, हम उनके फैसले का सम्मान करेंगे. वैसे सबको लगता है कि टी20 विश्व कप सात-आठ महीने में होने वाला है तो नए कोच के लिए आकर टीम बनाने और एक प्रक्रिया तय करने में समय लगेगा. द्रविड़ इससे पूरी तरह वाकिफ हैं.'
बोर्ड पिछले दो साल में द्रविड़ के कप्तान रोहित के साथ मिलकर काम करने के तरीके से काफी खुश है, भले ही वे कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत सके हों. अधिकारी ने कहा, 'मुख्य कोच के लिए विकल्प खुले हैं. वह (लक्ष्मण) टीम, खिलाड़ियों और ट्रेनिंग के तरीकों से परिचित हैं। उन्हें राष्ट्रीय टीम के साथ काम करने का भी अनुभव है.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









