
Team India: भारतीय टीम की कामयाबी में इनका हाथ... खिलाड़ियों पर करते हैं दिन-रात मेहनत
AajTak
टीम इंडिया इस समय विजय रथ पर सवार है और उसने न्यूजीलैंड के खिलाफ भी पहले वनडे मैच में शानदार जीत हासिल की थी. भारतीय खिलाड़ियों की इस सफलता के पीछे सपोर्ट स्टाफ का भी अहम रोल होता है. टीम में सपोर्ट स्टाफ की भी भूमिका खिलाड़ियों जितनी ही महत्वपूर्ण होती है. आइए आपको भारतीय टीम के सपोर्ट स्टाफ से अवगत कराते हैं...
टीम इंडिया अभी न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में व्यस्त है, जहां उसने शुरुआती मुकाबले में कीवी टीम को 12 रनों से शिकस्त दी. इससे पहले टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में 3-0 से धमाकेदार जीत हासिल की थी. देखा जाए तो मेन इन ब्लू ने अबतक लगातार पांच वनडे मुकाबलों में जीत दर्ज कर ली है. भारतीय टीम की हालिया कामयाबी के पीछे प्लेयर्स की मेहनत और लगन को कतई खारिज नहीं किया जा सकता है.
लेकिन इस सफलता के पीछे टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ का भी अहम रोल होता है. टीम में सपोर्ट स्टाफ की भी भूमिका खिलाड़ियों जितनी ही महत्वपूर्ण होती है. इनका लक्ष्य प्लेयर्स को शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से लगातार फिट रखना होता है. विराट कोहली ने भी श्रीलंका सीरीज के बाद तीन सपोर्ट स्टाफ के तीन लोगों का खासतौर पर जिक्र किया था.
आइए आपको भारतीय टीम के सपोर्ट स्टाफ से अवगत कराते हैं ...
1. हेड कोच: राहुल द्रविड़
रवि शास्त्री के कार्यकाल की समाप्ति के बाद राहुल द्रविड़ को टीम इंडिया का हेड कोच बनाया गया था. द्रविड़ की कोचिंग में भारतीय टीम पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची थी, जहां उसे इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. द्रविड़ के पास युवाओं के साथ घुलने-मिलने और उन्हें टीम के माहौल से सहज महसूस कराने की आदत है. द्रविड़ के मार्गदर्शन में भारत की अंडर-19 टीम साल 2018 में विश्व कप जीतने में कामयाब रही थी.
2. बल्लेबाजी कोच: विक्रम राठौड़

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









