
Team India: 'बिल्कुल बकवास...', टीम इंडिया को लेकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का बड़ा बयान
AajTak
इंग्लैंड के टी-20 चैम्पियन बनने के बाद वहां के पूर्व क्रिकेटर्स लगातार आक्रामकता से बयान दे रहे हैं. पूर्व कप्तान माइकल वॉन का कहना है कि इंग्लैंड को अब वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए फेवरेट टीम माना जाएगा.
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 जब शुरू हुआ तब भारत को फेवरेट टीम माना जा रहा था, लेकिन सेमीफाइनल में जाकर टीम इंडिया का रथ रुक गया. इंग्लैंड टी-20 का नया चैम्पियन बन गया है और अब बातें साल 2023 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए हो रही हैं. इस बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने टीम इंडिया के लिए एक बड़ा बयान दिया है.
माइकल वॉन का कहना है कि मौजूदा टी-20 वर्ल्ड कप के बाद अब वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम को फेवरेट के तौर पर देखना बिल्कुल बकवास बात होगी, चाहे वर्ल्ड कप उनके घर पर ही क्यों नहीं हो रहा हो.
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने डेली टेलिग्राफ के लिए अपने लेख में लिखा कि अब अगला बड़ा टूर्नामेंट भारत में होने वाला वनडे वर्ल्ड कप है. उनके पास अच्छे स्पिनर्स हैं, भारत के घर में वर्ल्ड कप है तो लोग उन्हें फेवरेट मानेंगे. लेकिन यह कोरी बकवास है. वर्ल्ड कप में भी इंग्लैंड ही ऐसी टीम होगी, जिसे हर कोई हराना चाहेगा और आने वाले कुछ वक्त तक ऐसा ही रहने वाला है.
माइकल वॉन बोले कि इंग्लैंड का यह ग्रुप काफी शानदार खेल दिखा रहा है, अब इंग्लैंड की टीम दुनिया के लिए ट्रेंड सेट कर रही है. आपको बता दें कि इंग्लैंड ने जब से टी-20 वर्ल्ड कप जीता है, तभी से माइकल वॉन काफी आक्रामक हैं और दूसरी टीमों को नसीहत दे रहे हैं.
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने ही टीम इंडिया को सलाह दी थी कि अगर वह बीसीसीआई में होते तो अपना घमंड भूल इंग्लैंड की टीम से सीखते, लेकिन टीम इंडिया ऐसा नहीं कर रही है. बता दें कि इंग्लैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब पाकिस्तान को हराकर जीता है, इससे पहले साल 2019 में उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप भी जीता था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









